Read More: गैस सिलेंडर हादसा: कोटा भी देख चुका है ब्यावर जैसा मंजर
सीएमएचओ कार्यालय से डिप्टी सीएमएचओ डॉ. रामजीलाल मीणा, जिला एपीडेमियोलॉजिस्ट विनोद प्रभाकर, गोविंद नगर व डीसीएम पीएससी केन्द्रों से करीब एक दर्जन कर्मचारियों की टीमें रविवार सुबह 8 बजे ही प्रेमनगर पहुंच गई। टीमों ने घर-घर दस्तक दी। सौ घरों का सर्वे किया। लैब टेक्निशियनों ने चिहिन्त 11 रोगियों के रक्त के नमूने लिए। रक्त के नमूनों को जांच के लिए एमबीएस अस्पताल की सेन्ट्रल लैब में भेजा गया। टीम ने नलों के दो पानी के नमूने भी लिए। उनको मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।