2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Smart City: सफाई व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहे हैं कचरा पॉइंट, बदबू से परेशान हुआ कोटा

केन्द्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 : सर्वे से पहले पत्रिका ने जानी शहर की सफाई व्यवस्था की सच्चाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 18 Feb 2018, 4:22 PM IST

Sanjay Nagar Kota

संजय गांधी नगर में सब्जीमंडी के पास नगर निगम ने कचरा पॉइंट बना रखा है, लेकिन इस पॉइंट से दोपहर 12 बजे तक कचरा नहीं उठा। कचरा चारदीवारी पार कर सड़क तक आ पहुंचा। इससे सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को दुर्गंध से परेशान होना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां कचरे का समय पर उठाव नहीं होता।

कोटा. स्मार्ट सिटी कोटा में केन्द्र सरकार की टीम सोमवार से केन्द्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के तहत सर्वे करेगी। स्वच्छता रैकिंग में सुधार के लिए नगर निगम ने वार्डों में घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था शुरू की है, लेकिन इसके बाद भी शहर गंदगी व कचरे से अटा पड़ा है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। उनमें आवारा मवेशी मुंह मारते-फिरते हैं।
रैंकिंग सुधार के लिए निगम का पूरा फोकस स्वच्छता एप डाउनलोड करने पर रहा। इधर, स्वच्छता सर्वे टीम के आने से पहले निगम आयुक्त ने शुक्रवार को आदेश जारी निगम कर्मचारियों को सफाई में सुधार के लिए पाबंद किया, लेकिन कोई पालना नहीं हुई। राजस्थान पत्रिका सर्वे से दो दिन पहले शनिवार को शहर की साफ-सफाई की हकीकत जानी, जो देखा पेश है उस पर एक रिपोट...।