29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
चुनावी मैदान में इस बार होगा ‘साड़ी वार’..एयर स्ट्राइक्स के बाद यहां भी मोदी-मोदी
Play video

चुनावी मैदान में इस बार होगा ‘साड़ी वार’..एयर स्ट्राइक्स के बाद यहां भी मोदी-मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली साड़ी की मार्केट में धूम
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Mar 12, 2019

कोटा. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हर तरफ सेना के साहस और मोदी की चर्चा है। आचार संहिता लगने और लोकसभा चुनाव की तारीखें तय होने के बाद यह चर्चा और आम हो रही है। कुछ खास डिजाइनों के परिधान नजदीक आते ही गुजरात के मार्केट में मोदी साड़ी की मांग राजस्थान में बढऩे लगी है। कोटा में साड़ी बाजार भी लोकसभा चुनाव को पूरी तरह से भुनाने में लगा है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी और सर्जिकल स्ट्राइक वाली साडिय़ा बाजार में नजर आए तो अब राहुल और प्रियंका के प्रशसंक भी कम नहीं।

 

Read More: हो जाइए खुश ! अब पुलिस अपनी मनमानी नहीं कर पाएगी, जयपुर मुख्यालय की हेल्पलाइन शुरू…

 

मोदी वाली साडिय़ों के बीच अब राहुल और प्रियंका के चित्रों वाली साडिय़ां भी खासी पसंद की जा रही है। महिला कार्यकर्ताओं में इनके प्रति खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। केशवपुरा टीचर्स कॉलोनी में दुकानदार सौरभ बताते हैं कि प्रमुख नेताओं के चित्रों वाली साडिय़ां पहले से ही थी, लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक 2 के बाद तो सेना का जलवा भी परिधानों में नजर आ रहा है।

 

इन साडिय़ों का भी क्रेज

 

दरअसल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुजरात के ज्यादातर कपड़ा मार्केट में मोदी की तस्वीर वाली साडिय़ां आई हैं। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ-साथ नोटबंदी, स्वच्छ भारत, मेक इन इंडिया की थीम पर भी साड़ी डिजाइन की गई है। विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी इन साडिय़ों को पसंद कर रहे हैं।


सस्ती महंगी हर तरह की

बाजार में ये साड़ी 280 रुपए से लेकर 1080 रुपए तक में उपलब्ध है। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर व्यापारी भी काफी तैयारियां कर रहे हैं। जिसके तहत गोधरा के कपड़ा व्यापारियों ने बड़े पैमाने पर मोदी साड़ी को बाजार में उतारा है।

टी -शर्ट भी


सौरभ जैन व अन्य दुकानदारों के अनुसार सर्जिकल स्ट्राइक 2 के बाद मिलिट्री वाली ड्रेस व टी-शर्ट का भी खासा क्रेज है। हर दिन कोई न कोई ग्राहक इनकी डिमांड रखता है। बच्चों में भी मिलिट्री वाली ड्रेस पहली पंसद बनी हुई है।