4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon: खिले किसानों के चेहरे, लोगों को मिली उमस से राहत

कोटा शहर में सुबह से ही रहा रुक रुक कर तेज बारिश का दौर जारी, पूरे दिन चलता रहा बूंदा बांदी का दौर |
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Jun 30, 2018

monsoon

Monsoon: खिले किसानों के चेहरे, लोगों को मिली उमस से राहत

कोटा. जिले में शुक्रवार को सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी रहा इस दौरान कहीं पर मौसम खुशनुमा होने से लोगों को गर्मी से रहत मिली तो कहीं नदी- नाले उफान पर आ गए, आइये जानते हैं एक रिपोर्ट के माध्यम से सम्पूर्ण जिले में बारिशें का हाल-:

Read More:तेज बारिश के चलते नदी-नालों में आया उफान

डेढ़ घंटे बरसात से मौसम खुशनूमा
रामगंजमंडी. नगर में शुक्रवार की सुबह करीब डेढ़ घंटे तेज बरसात हुई। दिन में भी कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी का दौर चला। बरसात से उमस भरी गर्मी से राहत मिली तथा मौसम खुशनुमा हो गया।

शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच बजे से सात बजे तक बरसात हुइ। हल्की बूंदाबांदी से प्रारंभ हुई बरसात धीरे-धीरे तेज हो गई। सड़कों पर पानी बहने लगा। दोपहर में ढ़ाई बजे करीब फिर से हल्की बूंदाबांदी हुई।

Read More:जीप की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत


मण्डाना में आधा घंटा झमाझम, अरण्डखेड़ा में दो घंटे जमकर बरसे मेघ
मण्डाना. कस्बे में शुक्रवार दोपहर बाद करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। तेज बरसात से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय व पंचायत कार्यालय के सामने पानी जमा हो गया।

ग्रामीणों ने विद्यालय की दीवार का पत्थर निकालकर पानी निकासी की। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। किसानों के चेहरे खिल उठे। उनका कहना है कि अब खेतों में बुवाई की जा सकती है।

Read More:इस कॉलेज में सालों बाद भी शिक्षा और शिक्षकों का नहीं है कोई ठिकाना


साप्ताहिक हाट हुआ प्रभावित
कुंदनपुर. क्षेत्र में बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। दिन भर रुक-रुक कर हल्की व रिमझिम बारिश होती रही। दोपहर बाद बारिश से कस्बे का साप्ताहिक हाट भी प्रभावित रहा। बारिश से दोपहर बाद हाट में लोगों की आवाजाही थम गई। ऐसे में दुकानदार निराश हुए।

रूक-रूक कर हुई बारिश
इटावा. इटावा क्षेत्र में दोपहर बाद तीन बजे से रुक- रुक कर हल्की वर्षा का दौर जारी रहा। बारिश के कारण आम रास्तों पर कीचड व फिसलन होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पडी। नगर के पशु चिकित्सालय प्रांगण में कीचड होने से पशुपालकों को पशुओं का उपचार कराने में परेशानी हुई।

Read More:ASI को थड़ी पर चाय पीना पड़ा इतना महंगा कि जान से हाथ धो बैठा


सड़कों पर बहा पानी
कैथून. कस्बे व आसपास के गांवों में शुक्रवार सुबह से ही बरसात का दौर चला। करीब डेढ़ घंटे तक आई बरसात से जनजीवन प्रभावित हुआ। लगातार पानी बरसने से सड़कों पर पानी बहने लगा।

इसके साथ ही खेतों में भी पानी भर गया। भाण्डाहेड़ा गांव के बीच सड़क पर नाला बहने लगा जिससे कुछ समय के लिए कैथून-चोमा मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही बन्द रही। किसानों ने बरसात को खरीफ फसल की बुवाई के लिए पर्याप्त बताया है।


औषधालय प्रांगण में भरा पानी
कैथून. रेलगांव के आयुर्वेद औषधालय प्रांगण में पानी भर जाने से मरीज व चिकित्सक परेशान है। चिकित्सक ने बताया कि पूरे प्रांगण में पानी भरा होने से भवन में जाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरपंच से चिकित्सालय भवन में भरे पानी की निकासी कराने की मांग की है।

Read More:क्रिकेट टीम का हुआ एक्सीडेंट, घायल हुए एक दर्जन खिलाड़ी


खेत हुए लबालब
अरण्डखेड़ा. क्षेत्र के अरण्डखेडा़ बनियानी में गुरुवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार सुबह 9 बजे तक जारी रहा। सुबह करीब दो घंटे तक 2 घंटे तेज बारिश हुई।


इससे नदी-नालों में पानी आ गया और खेत लबालब हो गए। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने बताया कि अब बुआई के लिायक बारिश हो गई है। शुक्रवार को बारिश से साप्ताहिक हाट प्रभावित हुआ।