5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांव-गली घूम रही मौत..दशहत में लोग…

एमटी-3 के खुले में विचरण से ग्रामीणों में दहशत, उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट करने की मांग, ग्रामीणों को चिंता आबादी में न आ जाए कहीं
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Rajesh Tripathi

Feb 18, 2019

kota news

गांव-गली घूम रही मौत..दशहत में लोग...

कोटा. मोड़क स्टेशन. मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में एक पखवाड़े से स्वच्छन्द विचरण कर रहे टाइगर एमटी 3 के शनिवार रात आबादी वाले स्थान पर एक खेत में बछड़े का शिकार करने की घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। उनको आशंका है कि कहीं बाघ आबादी क्षेत्र में न आ जाए। ऐसी परिस्थितियों में टाइगर की सुरक्षा को भी खतरा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से टाइगर को पकड़कर सॉफ्ट एनक्लोजर में छोडऩे की मांग की है।
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के रास्ते रणथम्भौर अभयारण्य से आए टाइगर टी 98 का इन दिनों मुकुन्दरा हिल्स में दरा के जंगलों में मूवमेंट है। ग्रामीणों के अनुसार रिजर्व के पास से बहने वाली अमझार नदी के किनारे खरली बावड़ी, झिरि जामुनिया, नयागांव, मानपुरा, कुकड़ा कला आदि गांव बसे हुए हैं जहां टाइगर के शिकार की तलाश में आने की आशंका है। लोगों में बाघ का इतना भय व्याप्त हो गया है कि उन्होंने शाम होने के बाद घरों से निकलना बंद कर दिया है।

टाइगर की सुरक्षा को भी खतरा
वर्तमान में टाइगर टी-98 खुले वन में विचरण कर रहा है। वहीं रिजर्व में नेशनल हाइवे 12 व दिल्ली मुम्बई रेलवे लाइन गुजर रही है, जो टाइगर की मौजूदगी वाले स्थान से नजदीक है। रणथम्भौर से मुकुन्दरा तक आ चुके टाइगर के भटककर सड़क या रेलवे ट्रेक तक पहुंचना असंभव नहीं है। पूर्व में भी यहां ट्रेन की चपेट में आने से टाइगर ब्रोकन टेल, भालू, पैंथर व कई अन्य वन्यजीव अपने प्राण गंवा चुके हैं।

टाइगर को करो शिफ्ट
कुकड़ा कला निवासी राजू बंजारा, मानपुरा के पप्पू गुर्जर, नयागांव के राजू गुर्जर, जामुनिया के पंकज जाट आदि ने बताया कि रात में टाइगर की दहाड़ साफ सुनाई देती है। टाइगर के पानी या शिकार की तलाश में गांव तक आने की संभावना से शाम होते ही अघोषित कफ्र्यू लग जाता है। वन विभाग को टाइगर को जल्द एनक्लोजर में शिफ्ट करना चाहिए ताकि टाइगर व ग्रामीण दोनों सुरक्षित रहें।

बछड़े का किया शिकार, खेत में दिखे पगमार्क
टाइगर एमटी 3 ने आबादी के पास अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए शनिवार रात एक खेत मे बछड़े का शिकार किया। टाइगर की मौजूदगी से खेत में टापरी बनाकर रह रहा चौकीदार का परिवार भय में है। आधे घण्टे तक टाइगर खेत में घूमता रहा। चौकीदार ने फोन कर खेत मालिक यशपाल सिंह को जानकारी दी। खेत मालिक ने वन विभाग व पास के गांव के ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों के लाठी व टोर्च लेकर शोर करते हुए खेत पर पहुंचने पर चौकीदार का परिवार सुरक्षित हुआ। सवेरे वन विभाग के अधिकारियों ने टाइगर के पगमार्क देखकर टाइगर के होने की पुष्टि की। वहीं टाइगर के एक बार आबादी तक पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है।