
कोटा। शहर के अनंतपुरा थाना इलाके में सोमवार देर रात मामूली विवाद में एक दमाद ने अपने ससुर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि तालाब गांव निवासी फूलचंद (60) पिछले 2 महीने से अपने दामाद सुरेश के साथ रहा था और दोनों मजदूरी करते थे। दोनों 2 महीने पूर्व ही भीलवाड़ा से यहां मजदूरी करने आए थे। सोमवार रात को दोनों के बीच मजदूरी के 250 रुपए को लेकर लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दमाद सुरेश तैश में आ गया और गुस्से में अपने ससुर फूलचंद पर सब्जी काटने के चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वार सीधे दिल मे लगने से खून बहा और मौके पर मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने फूलचंद को तुरंत न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं हत्या के आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Live Update : 48 घंटों से टापू पर फंसे दो युवकों को रेस्क्यू कर निकाला, आधा दर्जन कच्चे मकान गिरे
आरोपी के बारे में पुख्ता सबूत हाथ लगे है। उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देवेश भारद्वाज,
सी आई, अनंतपुरा