2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में बनेगा एक और नया एयरपोर्ट: 7 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास, 4600 करोड़ के ये प्रोजेक्ट भी होंगे शुरू

7 मार्च का दिन राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। इसी दिन प्रदेश में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की आधारशिला रखी जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश की दो बड़ी जल परियोजनाओं की भी शुरुआत होगी।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Kamal Mishra

Mar 02, 2026

Kota-Bundi Greenfield Airport

फोटो-एआई जेनरेटेड

कोटा। राजस्थान में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में 7 मार्च का दिन अहम रहने वाला है। इस दिन कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के साथ-साथ 4600 करोड़ रुपए की पेयजल और सिंचाई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।

शिलान्यास समारोह की तैयारियों के सिलसिले में रविवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मंच, सुरक्षा, यातायात और आमजन की सुविधाओं से जुड़े बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद भाजपा शहर और देहात इकाइयों की अलग-अलग बैठकों में भी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। बैठकों में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन और देहात अध्यक्ष प्रेम गोचर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी ताकत

ऊर्जा मंत्री नागर ने बताया कि 7 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू शामिल होंगे। इस दौरान कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का विधिवत शिलान्यास किया जाएगा। यह एयरपोर्ट भविष्य में क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में सहायक होगा।

नौनेरा और परवन को लगेंगे पंख

इसी कार्यक्रम में 4600 करोड़ रुपए की जल और सिंचाई परियोजनाओं का भी भूमिपूजन किया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत 1100 करोड़ रुपए की नौनेरा परियोजना और 3500 करोड़ रुपए की परवन परियोजना शुरू की जाएगी। इन योजनाओं से पेयजल आपूर्ति और कृषि सिंचाई से जुड़े मुद्दों को राहत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया जाएगा।

कोटा के आसपास के जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा

कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं। वहीं शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से एयरपोर्ट परियोजना से जुड़ी अड़चनें दूर हुईं। 7 मार्च को होने वाला यह कार्यक्रम कोटा और आसपास के क्षेत्रों के लिए विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग