कोटा. रेलवे प्रशासन ने कोटा से जूनाखेड़ा के बीच चलने वाली सुबह की गाड़ी संख्या 05838 और 05837 का संचालन रेल मंत्रालय की सहमति से अकलेरा तक परिवर्तित समय-सारणी के अनुसार 12 मार्च से प्रारम्भ हो चुका है। यह सवारी गाड़ी कोटा से सुबह 6.45 बजे प्रस्थान कर मध्यवर्ती स्टेशन पर रूकते हुए जूनाखेड़ा 9.05 बजे आगमन एवं अकलेरा 10 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में अकलेरा से 10.25 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.45 बजे कोटा पहुंचेगी।
कोटा से झालावाड़ सिटी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 59839 और 59840 दोपहर 3 बजे की अब कोटा से दोपहर 2.10 बजे प्रस्थान कर झालरापाटन शाम 4.39 बजे आगमन, जूनाखेड़ा 4.51 बजे आगमन कर अकलेरा 5.30 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में अकलेरा से शाम 5.55 बजे प्रस्थान कर जूनाखेड़ा 6.19 बजे आगमन, झालरापाटन 6.30 बजे आगमन, झालावाड़ सिटी 6.38 बजे आगमन करते हुए कोटा रात 8.55 बजे पहुंचेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि कई वर्षों के पश्चात अकलेरा वासियों को रेलसेवा की नई सौगात मिली है। उक्त ट्रेनों के संचालन से आमजनता, लघुउद्यमी को लाभ एवं आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी।