25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: सड़कें होंगी चौड़ी, बनेगी पुलिया, राजस्थान के इस विधानसभा क्षेत्र को मिलेगी 118.95 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Rajasthan News: सांगोद विधानसभा क्षेत्र के भांडाहेड़ा में गुरुवार को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर करीब 118.95 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Feb 25, 2026

new road in kota

एआई तस्वीर

Development Projects Of Sangod: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर गुरुवार को भांडाहेडा में 118.95 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष उछमा मीणा ने बताया कि सांगोद विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार सुबह 10 बजे भांडाहेड़ा के खेल मैदान में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर करेंगे। विशिष्ट अतिथि लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर और दीगोद पंचायत समिति की प्रधान कृष्णा शर्मा होंगी।

विकास कार्यों में कोटा-कैथून से रेलगांव-भाण्डाहेडा- चारचौमा बालाजी होते हुए अडूसा तक 87.08 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित सड़क के चौड़ाइकरण एवं नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास होगा। इसके अलावा 85 लाख रुपए की लागत से निर्मित संपर्क सड़क जालिमपुरा से हरिपुरा के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं 90 लाख रुपए की लागत से तैयार संपर्क सड़क डूंगरज्या के निर्माण कार्य का भी लोकार्पण होगा।

साथ ही, सीमलिया से हनोतिया (2.06 करोड़), चन्द्रावला संपर्क सड़क (2.80 करोड़) और पोलाईकलां से बरगू सड़क (21 लाख) के निर्माण कार्य की नींव रखी जाएगी। दीगोद-चन्द्रावला पुलिया (2.25 करोड़), जालिमपुरा-हरिपुरा पुलिया (90 लाख), चावण्डहेड़ी पुलिया (90 लाख) और दरबीजी में पुलिया (90 लाख) का लोकार्पण होगा।

पोलाईकलां-पोलाईखुर्द से बरगू- भाण्डाहेड़ा सड़क पर 7 करोड़ की लागत से हुए डामरीकरण कार्य और पीएमजीएसवाई के तहत सीमलिया-उकल्दा सड़क (6.18 करोड़) का लोकार्पण होगा। ग्राम भौंरा में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन (55 लाख) तथा विभिन्न गांवों (गिरधरपुरा, भीमपुरा, मण्डोला) में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। ग्राम पाचड़ा (3.50 करोड़) और निमोदा (2.42 करोड़) में नए 33/11 केवी जीएसएस का शिलान्यास किया जाएगा।