
कोटा. शोभायात्रा की व्यवस्थाओं को देखते हुए इस वर्ष पट्टेबाज लाग प्रदर्शन, जोखिम भरे प्रदर्शन, मुंह से आग उगलना, ट्यूब लाइट फोडऩा जैसे खतरनाक करतब नहीं दिखा सकेंगे। इनके अलावा मार्ग में केले के छिलके फेंकने पर भी पाबंदी रहेगी।
anant chaturdashi : मंगलमूर्ति की मंगल विदाई में मंगलमय कोटा
गणेश चतुर्थी से मनाए जा रहे गणेश महोत्सव का समापन रविवार को अनंत चतुर्दशी के साथ हो रहा है। हर तरफ गणपति बप्पा मोरिया…, अबके बरस तू जल्दी आ… जैसे उद्घोषों के बीच गणपति को विदाई चल रही है। चतुर्दशी के अनंत महोत्सव पर नए-पुराने कोटा, नदी पार, पटरी पार इलाकों में शोभायात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड रहा है।
शोभायात्रा का स्वरूप
शोभायात्रा ठाठ-बाट के साथ निकाली जा रही है। इसमें शहर के विभिन्न इलाकों की 145 झांकियां शामिल है। इनमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती झांकियां भी है। शहर के 70 अखाड़ों के 20 से 22 हजार पट्टेबाज हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। करीब 6 किलोमीटर के शोभायात्रा मार्ग में 72 स्थानों पर स्वागत द्वार लगाए गए हैं े। कैथूनीपोल में 55 फीट ऊंचा और 45 फीट चौड़ा आकर्षक स्वागत द्वार बनाया गया है। 10 भजन मंडलियां, 5 डांडिया मंडलियां, 11 बैण्ड, ऊंट गाडिय़ां भी शोभायात्रा में शामिल होंगी। संतों बग्घियों में सवार ।
Read More: स्वाइन फ्लू की कैद में सेन्ट्रल जेल के कैदी…13 अन्य चपेट में
यहां देखिए अखाडो का करतब
इस बार आयोजन समिति ने अखाड़ा प्रदर्शन के लिए 12 पॉइंट निर्धारित किए हैं। इसके चलते सूरजपोल, मोखापाड़ा, कैथूनीपोल, गंधीजी की पुल, सब्जीमंडी में दो स्थान, अग्रसेन बाजार, रामपुरा बाजार में 3 अलग-अलग स्थान, आर्य समाज रोड पर अखाड़ेबाज करतब दिखाएंगे।
Read More: धमाके सुनते हैं न ट्रॉलियां दिखाई देती, आखों के सामने छलनी हो रही धरा, जिम्मेदार मौन…देखिए वीडियो
गुजरेगा सेठ और राजाओं का काफिला
शोभायात्रा के साथ सेठ व राजाओं का काफिला भी गुजरेगा। कहीं से रामपुरा के राजा, रामपुरा के नगर सेठ, अनंतपुरा के राजा, शीतला चौक के राजा, मुम्बई वाले लाल बाग के राजा शोभायात्रा में शामिल होंगे। इनके अलावा दुर्वा गणेश, शादी कार्ड से निर्मित गणेश की प्रतिमाएं शोभायात्रा में शामिल रहेंगी। यह शाम तक शामिल हो पाएंगी।