4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनाथ दिवस: पहली बार जब केक काटकर किसी ने खिलाया तो भूल सारे गम झूमे खुशी से

कोटा. अनाथ दिवस की पूर्व संध्या पर राजस्थान पत्रिका की पहल पर शहर के प्रबुद्धजनों ने रविवार को अनाथ बच्चों के बीच जाकर खुशियां मनाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 12 Nov 2017, 10:33 PM IST

Orphan Day Celebration

कोटा .

अनाथ दिवस की पूर्व संध्या पर राजस्थान पत्रिका की पहल पर शहर के प्रबुद्धजनों ने झालावाड़ रोड कोटड़ी गाेर्वधनपुरा स्थित करणी नगर विकास समिति के भवन में रविवार को अनाथ बच्चों के बीच जाकर खुशियां मनाई। अनाथ बच्चों को अपना जैसा दुलार मिला तो वह खुशी से झूम उठे। प्रबुद्धजनों ने अनाथ बच्चों के बीच केक काटा तो खुशी से झूम उठे। केक पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी छा गई।

Read More: कोटा के यह दम्पती बाइक से 6000 किमी का सफर कर पहुंचे मैसूर और पत्नी ने जीते तीन पदक

अनाथ दिवस 13 नवम्बर को मनाया जाता है। यह उन बच्चों के लिए समर्पित होता है, जिनके माता-पिता नहीं होते है। बच्चों के बीच जब प्रबुद्धन पहुंचे तो वे खुशियों से झूम उठे। शाम के समय उन्होंने बच्चों के बीच केक काटा और एक-एक कर बच्चों को अपने हाथों से खिलाया। अपनत्व पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से झूम उठे।

इस अवसर पर करणी नगर विकास समिति की संयोजिका प्रसन्ना भंडारी ने बताया कि वह अनाथ व निर्धन बच्चों के बीच पिछले पचास सालों से सेवा कार्य में लगी है। इन बच्चों की सेवा से उन्हें खुशी का अनुभव होता है। इस अवसर पर अधीक्षक हर्षित गौतम, भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के सदस्य सुनील पोकरा, महेश चंद मीणा, रुकमणि विजय, अंकित गौतम, जगदीश सुमन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Read More: स्वच्छ कोटा-स्वस्थ कोटा: पत्रिका की मुहिम से जुडे़ बडे़-बडे़ व्यापारी बोले कोटा को साफ करके ही छोडे़ंगे

बच्चों के बीच हुई खेल प्रतियोगिताएं

बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। परिसर में क्रिकेट, वॉलीबॉल समेत अन्य प्रतियोगिताएं हुई। बच्चों ने आपस में टीमें बनाकर क्रिकेट मैच खेला। मैचों में गेंदों पर जमकर शॉट लगाए। जब बच्चे क्रिकेट बॉल पर ऑउट हुए तो बच्चे खुशी से झूम उठे।

Read More: खेत में जानवर घुसे तो चलाया बम, किसान के हाथ का पंजा उड़ा

इनका यह कहना

बालक राजेश मीणा का कहना है कि मैं करीब पांच साल से करणी नगर विकास समिति के भवन में रह रहा हूं। पहली बार केक काटने व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह बहुत अच्छा लगा।