5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहे मरीज और परिजन
Play video

शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहे मरीज और परिजन

MbS hospital में पिछले डेढ़ घंटे से सर्वर डाउन होने से यहां भारी भीड़ लग गई।
Google source verification

कोटा. MbS hospital में पिछले डेढ़ घंटे से सर्वर डाउन होने से यहां भारी भीड़ लग गई। पंजीयन काउंटर भामाशाह काउंटर और निशुल्क जांच योजना काउंटरों पर लंबी लाइनें लग गई। कंप्यूटरों के नहीं चलने से कोई काम नहीं हो पा रहा । न ही किसी की जांच की पर्ची कट रही है और न ही डॉक्टर को दिखाने के लिए पर्ची कट रही है ।

 

रोडवेज के अनुबंधित चालक ने स्वयं को गोली मार किया आत्महत्या का प्रयास

काउंटर के कर्मचारी हाथ से पर्ची काट रहे हैं जबकि निशुल्क जांच योजना में पर्चे बिल्कुल भी नहीं कट रहे है जिस कारण लंबी कतारें लगी हुई है| अस्पताल प्रशासन के पास इसका कोई वैकल्पिक समाधान तक नहीं है। लोग गर्मी में परेशान हो रहे हैं बुजुर्ग जो दूर दराज से आए थे वह केवल पर्ची काटने का इंतजार कर रहे हैं।

 

कोटा की इस सड़क से गुजरना मतलब अपनी जान पर खेलना

सैकड़ों मरीज जांच काउंटर पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद जांच कराने के लिए लेब पर जाएंगे उसके बाद कहीं जाकर वह डॉक्टर को दिखाएंगे तब तक MbS का समय पूरा हो चुका होगा और मरीज के दूसरे दिन लाइन में लगने को मजबूर होंगे|