5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
पेट्रोल पम्प लूट…व्यापारियों की चेतावनी,  48 घंटे में लुटेरे पकड़े नहीं गए तो आंदोलन करेंगे
Play video

पेट्रोल पम्प लूट…व्यापारियों की चेतावनी, 48 घंटे में लुटेरे पकड़े नहीं गए तो आंदोलन करेंगे

लूट की घटना पर रोष जताते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
Google source verification

कोटा। पेट्रोल पम्प के सेल्समैन से लूट की घटना की सूचना मिलते ही शहरभर के पेट्रोल पम्प संचालक धानमंत्री पेट्रोल पम्प पर पहुंच गए और लूट की घटना पर रोष जताते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।

कोटा के 2 हजार से अधिक शिक्षकों की इस बार दिवाली होगी फीकी….

कोटा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तरूमीतसिंह बेदी, महासचिव अशोक गुप्ता, इंडियन ऑयल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन व महासचिव अशोक माहेश्वरी पेट्रोल पम्प पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। माहेश्वरी ने कहा कि एयरोड्राम सर्किल जैसे व्यस्ततम चौराहे से दिनदहाड़े लूट की घटना से व्यापारियों भय हो गया है। पुलिस आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करें। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन जो भी आंदोलन करेगी उसमें महासंघ उनके साथ खड़ा रहेगा।

ओम सर्विस फिलिंग स्टेशन पर फिर हुई वारदात…13 साल पहले 9 लाख लूटे थे, आज तक नहीं हुआ खुलासा

एसोसिएशन ने सिटी एसपी को ज्ञापन देकर लुटरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि बिना नम्बर के वाहनों की जांच कर उन्हें जब्त किया जाए। नकाब पहनकर कोई वाहन नहीं चलाएं, इसके लिए पाबंद किया जाए। पेट्रोल पम्पर पर जहां नकदी का अधिक लेन-देन होता है, संबंधित थाना द्वारा समय-समय पर गश्त की व्यवस्था नियमित हो। बेदी ने पेट्रोल पम्पों पर पुलिस सुरक्षा मांगी है। आरोपी गिरफ्तार नहीं होने पर एसोसिएशन की 26 अक्टूबर को बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति करेंगे।

कैसे व्यापार करेंगे
एक माह में पेट्रोल पम्पों पर दो बड़ी घटनाएं होने से पेट्रोल पम्प संचालक दहशत में आ गए है। सुरक्षा को लेकर परिवार वाले भी चिन्तित है। 48 घण्टे में आरोपी पकड़े नहीं गए तो आंदोलनात्मक कदम उठाने को विवश होना पड़ेगा। सत्यनारायण शर्मा अध्यक्ष इंडियन ऑयल डीलर्स एसोसिएशन