4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फार्मासिस्टों ने सरकारी आदेशो को बताया कानूनी अपराध और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़, फिर फूंक डाले सारे आदेश

कोटा. फार्मा यूथ वेलफेयर संस्थान ने सरकार के कानून विरोधी आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 8 Jan 2018, 8:32 PM IST

Pharmacist

कोटा

फार्मा यूथ वेलफेयर संस्थान ने सरकार के कानून विरोधी अप्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा दवा वितरण करवाने के आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया वहीं चिकित्सा मंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। संस्थान के प्रदेश संयोजक हर्षित गौतम के नेतृत्व में सभी रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट सोमवार को नयापुरा स्थित सर्किट हाउस पर एकत्रित होकर रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। गौतम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अप्रशिक्षित व्यक्तियों से दवा वितरण कानूनी अपराध है। राज्य सरकार के जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले आदेश का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

Read More: कोटा में प्रदूषण व सर्द मौसम से पनप रहे और सम्पर्क में आने से फैल रहे ये रोग, जानिए बचने की साव‍धानियां

उन्होंने कहा कि निशुल्क दवा योजना योजना के करीब 13,700 उप स्वास्थ्य दवा केन्द्रो पर अप्रशिक्षित व्यक्तियो द्वारा दवा वितरण करानेे की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुये राज्य सरकार ने चिकित्सा मंत्री को हस्तक्षेप कर मुख्यमंत्री दवा योजना के सभी केन्द्रों पर रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट को नियुक्त करने की बात कही। इस अवसर पर फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुरारी लाल नागर, गोविन्द गुप्ता तथा लोकेश खण्डेलवाल सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया।

Read More: खुलासा: कोटा में नोट छाप रहे हॉस्टल संचालक, बच्चों की खैरियत पूछना तो दूर उनकी शक्ल तक नहीं देखते

इसके पश्चात् सभी ने कलेक्ट्रेट के बाहर आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताते हुये अतिरिक्त जिला कलेक्ट्रेट के माध्यम से चिकित्सा मंत्री, रजिस्ट्रार फार्मेसी कांउसिल ऑफ इण्डिया, नई दिल्ली, निदेशक चिकित्सा निदेशालय तथा कोटा जिला कलेक्ट्रेट को सम्पूर्ण नियमों/आदेशों सहित ज्ञापन सोंपा।

Read More: राजावत बोले भाजपा के राज में हुआ विकास कांग्रेस के में नही

इस मौके पर मुख्यरूप से फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष मुरारी लाल नागर, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र पारेता, पुरूषोत्तम दाधिच, जिशान खान, लोकेश खण्डेलवाल, रजनीश मेहरा, गिर्राज शर्मा, सोमेश भारद्वाज, गोविन्द गुप्ता, आशीष शर्मा, गौरव गोयल, भूपेन्द्र अरोड़ा, नितिन व्यास, अखिलेश नागर, सुधीर चतुर्वेदी, नरेन्द्र वेष्णव, नितेश गुप्ता सहित कई फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।