
MLA said that development of villages
अरडखेड़ा.
गांव बनियानी में 1 करोड़ 22 लाख की लागत से बनी देबडिय़ा सडक़ व 66 लाख की लागत से निर्मित गौरवपथ का लोकार्पण रविवार को क्षेत्रीय विधायक भवानीसिंह राजावत ने किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक राजावत ने कहा कि भाजपा सरकार में गांवों का विकास हुआ है। सरकार ने गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक, प्रधानमंत्री उजाला योजना, स्वास्थ कार्ड समेत अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं लाकर लोगों को लाभ दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में सडक़ों का कार्य नहीं हुआ। इससे आमजन को परेशानी होती थी। बनियानी में सडक़ की परेशानी को लेकर भी राजावत बोले। उन्होंने कहा कि गांव के मुख्य रास्ते पर लोग कीचड़ से परेशान रहते थे। ग्रामीणों ने सडक़ निर्माण की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर 66 लाख की लागत से गौरवपथ व बनियानी से देबडिय़ा तक तीन किलोमीटर तक 1 करोड़ 22 लाख की लागत से पक्की सडक़ पर डामरीकरण किया गया है। अब इससे लोगों को पंचायत मुख्यालय तक पहुंचने में सुविधा होगी।
210 किमी लम्बी सडक़ों का नवीनीकरण होगा
विधायक भवानी सिंह राजावत ने कहा कि आगामी दिनों में 110 करोड़ की लागत से 210 किमी लम्बी सडक़ों का नवीनीकरण कराया जाएगा। 300 करोड़ की हरिपुरा मांझी बांध परियोजना से कालीसिंध का पानी लाडपुरा पंचायत समिति के अरडखेड़ा, बनियानी समेत कई गांवों के लोगों को पीने को मिलेगा। इसके बाद लोगों को पेयजल के परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
ट्यूबवैल और चारदीवारी बनवाने की घोषणा
Updated on:
8 Jan 2018, 6:44 PM IST
Published on:
8 Jan 2018, 8:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.