उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि राजकीय कला महाविद्यालय, राजकीय कन्या कला महाविद्यालय और राजकीय कन्या वाणिज्य महाविद्यालय की नई इमारतों के निर्माण के लिए सरकार ने 6-6 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। आरपीएससी राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षकों के 1250 रिक्त पद भरने में जुटा है। 300 पदों पर भर्ती पूरी कर ली गई है। बाकी पदों की भर्ती प्रक्रिया को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।