
कोटा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 नवम्बर को कोटा शहर के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से नमो एप के माध्यम से वीडियो कॉन्फे्रंस के जरिए सीधा संवाद करेंगे। सांसद ओम बिरला ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बैठकों के माध्यम से नमो एप अधिक से अधिक लोगों को डाउनलोड कराया जा रहा है। कैरियर प्वाइंट के सभागार में शाम 4.30 बजे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री चुनाव व योजनाओं से सम्बंधित संवाद करेंगे। वहीं कार्यकर्ताओं से स्थानीय मुददों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।