4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्ज से बचने के लिए रची लूट की साजिश, कार के टायर ने किया पर्दाफाश

दरा घाटी क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों द्वारा कार सवार एक युवक से चाकू की नोक पर तीन लाख रुपए लूटने का मामला पुलिस जांच में झूंठा पाया गया है।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Aug 10, 2018

fake loot

कर्ज से बचने के लिए रची लूट की साजिश, कार के टायर ने किया पर्दाफाश

मोड़कस्टेशन. मोड़क थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग बारह पर दरा घाटी क्षेत्र में गुरुवार सवेरे बाइक सवार तीन युवकों द्वारा कार सवार एक युवक से चाकू की नोक पर तीन लाख रुपए लूटने का मामला पुलिस जांच में झूंठा पाया गया है। युवक ने कर्ज के बोझ से बचने के लिए लूट की कहानी रची थी। मोड़क पुलिस ने घटना के आठ घण्टे में ही मामले का खुलासा कर दिया।थानाधिकारी डॉ रविश सामरिया ने बताया कि नगरपालिका में ठेकेदार रामगंजमंडी निवासी प्रियांशु जैन पुत्र नवीन जैन ने मोड़क थाने में बताया कि वह गुरुवार सवेरे कार से कोटा की ओर जा रहा था।

Read More: सावधान! कोटा की इन सड़कों पर रात के अंधेरे में छिपी बैठी है मौत, संभलकर चलाएं गाड़ी

इसी दौरान दरा घाटी में अबली मीणी के महल की चढ़ाई पर टायर पंक्चर पर उसने साइड में कार रोकी और टायर बदलने लगा। इसी बीच मुंह पर साफ ी बांधे तीन युवक बाइक पर आए और सिर पर चाकू के हत्थे से वार कर धक्का देकर उसे गिरा दिया। इसके बाद चाकू की नोक पर पर्स में रखे तीन हजार रुपए नकद, सोने व चांदी की दो अंगूठियां व कार की पिछली सीट पर रखे बेग में से तीन लाख रुपए निकाल कर फ रार हो गए।

BIG NEWS: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा: बंदी के शव पर 9 चोटों के निशान, उठे सवाल- जेल में किसने उतारा मौत के घाट

पुलिसकर्मी के साथ पहुंचा थाने घटना के थोड़ी देर बाद बाइक से ढाबादेह आ रहे दरा चौकी के कांस्टेबल मुरारीलाल को रोक कर र्पियांशु ने घटना बताई। इस पर कांस्टेबल युवक को मोड़क थाने ले आया। बाद में तुरंत नाकाबन्दी करवाई और युवक के साथ मौका मुआयना किया। जांच में झूंठा निकला मामला युवक ने टायर पंक्चर होने से उसे बदलने की बात कही थी। जब पुलिस ने बदला हुआ टायर चेक करवाया तो उसमें चालीस पौंड हवा भरी हुई थी।

Read More: बूंदी में बोहरा समाज के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा रामगंजमंडी के परिवार की कार को दरा के जंगल में जीप ने मारी टक्कर

मारपीट की चोट के निशान भी स्वयं के द्वारा किए नजर आ रहे थे। ऐसे में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। उसने पुलिस को बताया कि ठेकेदारी में कर्जदार होने व कर्ज अदा करने से बचने के लिए लूट की झूंठी कहानी गढ़ी। इनकी रही भूमिका मामले का खुलासा करने में पुलिस टीम के हेड कान्स्टेबल भरत सिंह, कान्स्टेबल, भजनलाल, नरेन्द्र नागर, धीमाराम विश्नोई, दिनेश कुमार, शिवराम, मनोज गुर्जर, मुरारीलाल का विशेष प्रयास रहा।झ फोटो . मोड़क थाने में युवक प्रियांशु जैन