5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रा ने मैसेज कर बताया : उसका अपहरण हो गया है और पांच घंटे बाद ही…पूरे शहर में दशहत

जयपुर से किया बरामद, सिंधी कैंप इलाके में मिली- बड़ानयागांव से आई थी बूंदी पढऩे, परिजनों ने महिला थाने को दी रिपोर्ट  
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Rajesh Tripathi

Jan 22, 2019

kota news

छात्रा ने मैसेज कर बताया : उसका अपहरण हो गया है और पांच घंटे बाद ही...पूरे शहर में दशहत

बूंदी. शहर के व्यस्ततम इलाके कलक्ट्रेट के बाहर से 16 वर्षीय 10वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण कर ले जाने की खबर ने मंगलवार सुबह पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा दिया। छात्रा बड़ानयागांव से सुबह आठ बजे टैक्सी में बैठकर बूंदी के निजी स्कूल में पढऩे के लिए आई थी। कुछ देर बाद परिजनों ने महिला थाने में पहुंचकर उसके अपहरण कर ले जाने की सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा स्कूल जा रही थी, तभी उसे चार युवक कार में डालकर ले गए। सूचना पर उपअधीक्षक समदर सिंह भी महिला थाने पहुंच गए। परिजनों ने उनके मोबाइल पर छात्रा का मैसेज आने की बात कही। पहला मैसेज सुबह 8 बजकर 7 मिनट पर आया।


पुलिस ने कलक्ट्रेट के बाहर से अहिंसा सर्किल तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी शाखा की मदद लेते हुए बूंदी से पुलिस टीमें रवाना की गई। पुलिस संबंधित नम्बर की लोकेशन के आधार पर जयपुर की ओर आगे बढ़ी और छात्रा को जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड से दस्तयाब किया। हालांकि इस दौरान पुलिस को अपहरण करने वाले नहीं मिले। पुलिस उसे बूंदी लेकर आई। यहां महिला थाने में थानाधिकारी नाथूलाल ने छात्रा से प्रारंभिक जानकारी जुटाई। बाद में देर शाम उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

न वे पार्टी में आने से पहले कांग्रेसी थे जाने
के बाद..हमें कोई
फर्क नहीं पड़ता..

जांच पर टिकी सुई
पुलिस इस मामले को संदिग्ध भी मान रही है। छात्रा के जयपुर बस स्टैंड के निकट मिलने को भी दिखवा रही है। शहर में दहशत का माहौल नहीं बने इसके लिए बारीकी से जांच करेंगी। छात्रा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से उसे फिलहाल परिजनों के साथ भेज दिया गया। बुधवार को छात्रा के परिजनों के भी बयान लिए जाएंगे।

बढ़ता गया मामला

छात्रा के अपहरण की खबर पर व्यवसायी परमेश्वर झंवर ने तत्परता दिखाई। वह कॉलेज चौराहे से सीधे महिला थाने पहुंचे। इस दौरान नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष लोकेश ठाकुर भी साथ थे। झंवर ने एसपी और राज्यमंत्री अशोक चांदना को भी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने हाइवे पर नाकाबंदी करा दी।


छात्रा के अपहरण की सूचना मिलते ही सतर्कता बरती गई। छात्रा के बताए मोबाइल नम्बर के आधार पर लोकेशन मालूम होते ही टीम रवाना की। छात्रा को फिलहाल परिजनों को सौंप दिया। घटना की सच्चाई जानने के लिए बारीकी से जांच कर रहे हैं।

समदर सिंह, पुलिस उपअधीक्षक, बूंदी