5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जहां 2 लाख वोटों से जीते थे वहां भी फंस गई भाजपा

चुनावों में कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी करते हुए इस बढ़त को 15000 तक ला दिया है ।
2 min read
Google source verification
kota news

जहां 2 लाख वोटों से जीते थे वहां भी हार गई भाजपा

कोटा. विधानसभा चुनावों के बाद एक ओर जहां कांग्रेस में जश्न का माहौल है वहीं भाजपा अब लोकसभा चुनावों की तैयारी में लगी हुई है। कई नेता अपने -अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए है। हालांकि चुनाव परिणाम के बाद राजस्थान में जिस तरह के समीकरण बने है उन्हें भाजपा के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है। हाड़ौती की ही बात करें तो यहां भाजपा के लिए परेशानी इसलिए भी बड़ी है क्योंकि इसे पार्टी के सबसे मजबूत किले के तौर पर देखा जाता है। कोटा -बूंदी लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनावों में भाजपा को 200782 वोटों की बढ़त मिली थी लेकिन इन चुनावों में कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी करते हुए इस बढ़त को 15000 तक ला दिया है ।

सत्ता में आते ही भरत सिंह ने सरकारी अफसरों पर कसा तंज, चुनाव जीतने वाले के घर पहुंच जाते हैं गुलदस्ता लेकर

2014 के आम चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी और मौजूदा सांसद को 644822 वोट मिले थे वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी इज्यराज सिंह ने 444040 मत हासिल किए थे। मौजूदा चुनावों में कोटा की 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा को कुल 486222 वोट मिलें है वहीं कांग्रेस ने 477971 मत हासिल किए है। यहां भाजपा को 8251 वोटो की बढ़त मिली है। वहीं बूंदी की 3 सीटों पर भाजपा को 249383 तो कांग्रेस को 272092 मत हासिल हुए है। यहां कांग्रेस की बढ़त 22709 मतों की है।

























CANDIDATEPARTYSECURED VOTES
OM BIRLABJP644,822
IJYARAJ SINGHINC444,040
MARGIN-200782

कोटा-बूंदी लोकसभा में कुल 8 विधानसभा आती है। इन सीटों पर हार-जीत का गणित कुछ इस प्रकार रहा है।

1. कोटा





























































SEAT CANDIDATES VOTES CANDIDATE VOTESMARGIN
KOTA (N)SHANTI DHARIWAL (INC)94728PRAHLAD GUNJAL (BJP)7678317945
KOTA (S)SANDEEP SHARMA (BJP)82739RAKHI GAUTAM (INC)752057534
LADPURAKALPANA DEVI (BJP)104912GULNAJ (INC)8325621656
PIPALDARAMNARAIN MEENA (INC)72690MAMTA SHARMA (BJP)5778514905
RAMGANJ MANDIMADAN DILAWAR (BJP)90817RAMGOPAL BERWA (INC)7793812879
SANGODBHARAT SINGH (INC)74154HEERALAL NAGAR (BJP)722861868

बूंदी





























SEATCANDIDATEVOTECANDIDATEVOTEMARGIN
BUNDI

ASHOK DOGRA


97370


HARIMOHAN JOSHI96657713
K. PATANCHANDRAKANTA MEGHWAL72596RAKESH BOYAT654777119