16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा में खुली लड़ाई, पूर्व जिला प्रमुख के घर पर पथराव का आरोप, भाजयुमो नगर अध्यक्ष गिरफ्तार

चित्तौडगढ़़ की पू्र्व जिला प्रमुख लीला शर्मा के रावतभाटा में बालाजी नगर स्थित घर पर शुक्रवार रात भाजयुमो नगर अध्यक्ष हर्ष जैन सहित तीन जनों द्वारा पथराव करने व धमकाने का मामला सामने आयहै।
2 min read
Google source verification
kota

नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा में खुली लड़ाई, पूर्व जिला प्रमुख के घर पर पथराव का आरोप, भाजयुमो नगर अध्यक्ष गिरफ्तार

कोटा/रावतभाटा.

चित्तौडगढ़़ की पू्र्व जिला प्रमुख व नगर पालिका रावतभाटा की पूर्व अध्यक्ष लीला शर्मा के रावतभाटा में बालाजी नगर स्थित घर पर शुक्रवार रात भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष हर्ष जैन सहित तीन जनों द्वारा पथराव करने व धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात नगर अध्यक्ष को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। इधर, जैन ने शर्मा के घर पथराव और धमकाने के आरोपों को नकारते हुए बताया कि उन्हें शर्मा का बेटा आए दिन धमकाता है।

पू्र्व जिला प्रमुख लीला शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे उनके बेटे भारत व पोती महिमा के साथ घूमने जाने के लिए वह मकान से निकलकर सीढिय़ां उतरने लगी तो हर्ष जैन व अन्य दो जने घर के बाहर खड़े नजर आए। उन्हें देखते ही अपशब्द कहते हुए घर पर पत्थर फेंकने लगे। इसके बाद जैन आदि तीन जने करीब 12 बजे घर के बाहर आकर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देने लगे। आवाज सुनकर परिवार के सदस्य घर के बाहर निकलकर आए तो वे भाग गए। इसके बाद उनके बेटे दिनेश ने रावतभाटा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने शुक्रवार देर रात जैन को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर शनिवार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट उपखंड अधिकारी रामसुख गुर्जर के समक्ष पेश किया। जहां से जमानत-मुचलके पर पाबंद कर रिहा करने के आदेश दिए गए।
राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप
पूर्व जिला प्रमुख शर्मा का आरोप है कि यह घटना पार्टी के ही किन्हीं पदाधिकारियों ने करवाई है। क्योंकि पांच माह बाद प्रस्तावित नगर पालिका चुनाव में वे खुद अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रही हैं। पार्टी के कुछ पदाधिकारी परिजनों को को चुनाव लड़ाना चाहते हैं।
पाबंद किया
मामले में थानाधिकारी श्रीकृष्ण कुमार गढ़वाल ने बताया कि दिनेश की रिपोर्ट पर हर्ष जैन को शांतिभंग के आरोप में शुक्रवार रात गिरफ्तार कर शनिवार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया था। वहां से जमानत व मुचलके पर पाबंद कर रिहा करने के आदेश दिए गए।

आरोप नकारे
इधर, भाजयुमो नगर अध्यक्ष हर्ष जैन ने आरोप नकारते हुए कहा कि लीला शर्मा का बेटा दिनेश हमें आए दिन धमकाता रहता है। शुक्रवार रात मैं अपने एक साथी के साथ घूमते हुए उनके घर के बाहर से निकला था। हमने न तो उनके घर पर पत्थर फेंके और ना ही गाली गलौच की।
नहीं मिली शिकायत
इस बीच भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने पत्रिकाडॉटकॉम को बताया कि अभी पार्टी स्तर पर इस संबंध में किसी ने भी शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर जांच कर यथोचित कार्रवाई करेंगे।