6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE की खास पहल : स्कूली शिक्षा को रुचिकर बनाने को लेकर अब यह उठाया कदम !

कार्यरत शिक्षकों के लिए "शैक्षणिक सामग्री" प्रतियोगी परीक्षा .. 50 अंकों के स्केल पर मापी जाएगी शैक्षणिक सामग्री की गुणवत्ता
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Apr 29, 2019

कोटा. प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के भार से मुक्त होने के पश्चात केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड स्कूली शिक्षा को रुचिकर, रचनात्मक एवं प्रासंगिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बोर्ड के एकेडमिक डायरेक्टर जोसेफ एमानुएल ने 29 अप्रैल 2019 को एक ऑफिशियल नोट जारी करते हुए सीबीएसई विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए "शैक्षणिक सामग्री निर्माण" से संबंधित एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के आयोजन की घोषणा की।


करियर प्वाइंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट देव शर्मा ने बताया कि इस नोट के तहत इस प्रतियोगिता के उद्देश्य एवं आयोजन के तौर तरीके से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।


इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है कि शिक्षक कक्षा कक्ष में विषय वस्तु के स्पष्टीकरण हेतु रचनात्मक एवं सारगर्भित पाठ्य सामग्री के साथ अध्यापन का कार्य करें। प्रतियोगिता के माध्यम से सभी शिक्षक एक मंच पर अपनी रचनात्मक एवं उद्देश्यपरक पाठ्य सामग्री को एवं विचारों को साझा कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता एक और महत्वपूर्ण उद्देश्य यह है कि शिक्षक कक्षा कक्ष में पाठ्य सामग्री के महत्व को स्वयं भी समझ सके।

दो स्तरों पर आयोजित की जाएगी प्रतियोगी परीक्षा , पहला स्तर क्षेत्रीय तथा दूसरा राष्ट्रीय ..

देव शर्मा ने बताया कि प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक सभी कक्षाओं में शिक्षण करने वाले शिक्षक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। शिक्षकों द्वारा तैयार की गई रचनात्मक पाठ्य सामग्री को सर्वप्रथम क्षेत्रीय कार्यालयों के स्तर पर परखा जाएगा।

क्षेत्रीय कार्यालय के स्तर पर विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता हेतु आमंत्रित किया जाएगा तत्पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं की घोषणा होगी।
देव शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर पाठ्य सामग्री की गुणवत्ता को 50 अंकों के स्केल पर जांचा एवं परखा जाएगा।


पाठ्य सामग्री की रचनात्मकता हेतु 5 अंक, प्रायोगिक निर्माण हेतु 10 अंक, उपयोगिता हेतु 5 अंक, शैक्षणिक संदर्भ हेतु 10 अंक, निर्माणगुणवत्ता हेतु 10 अंक तथा प्रस्तुतीकरण हेतु 10 अंक दिए जाएंगे।

15 सो रुपए प्रति प्रविष्टि फीस होगी ऑनलाइन आवेदन की . ऑनलाइन आवेदन हेतु लिंक जारी


देव शर्मा ने बताया कि पति प्रविष्टि ऑनलाइन आवेदन की फीस 1500/-मात्र है।प्रतियोगिता हेतु ऑनलाइन आवेदन लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 31 मई 2019 है।