18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में 19 जून को 35 जिलों में बारिश की संभावना, अगले 4 दिन के लिए IMD का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

IMD Orange-Yellow Alert: राजस्थान में कई जिलों में बारिश और आंधी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 22 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

3 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Jun 18, 2026

Rajasthan Rain

बारिश का फाइल फोटो: पत्रिका

Rajasthan Weather Forecast Report: राजस्थान के हाड़ौती समेत कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। राजसमंद में हल्की बारिश दर्ज हुई वहीं कोटा में बादल छाने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। इस दौरान राज्य में कहीं भी हीटवेव दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग ने आगामी 22 जून तक कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार तेज हवाओं का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए कई संभागों में बारिश की संभावना जताई है।

राजस्थान के में 22 जून तक ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 22 जून तक के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें 19 जून को 35 जिलों में अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, झोंकेदार तेज हवाओं के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं फलौदी, नागौर, जैसलमेर, डीडवाना-कुचामन, उदयपुर, टोंक, सलूंबर, राजसमंद, प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड़, जयपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, ब्यावर, बारां, बांसवाड़ा और अजमेर जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

जिसके बाद 20 जून को अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं 21 जून को अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

22 जून को अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन संभागों में 22 जून तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 24 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार 18 से 20 जून तक जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर संभागों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 21 और 22 जून को केवल जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभागों में ही बारिश होने की संभावना है। हालांकि इसके बाद 23 और 24 जून को मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।

जानें कहां-कितनी हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। उदयपुर के सारड़ा में 9 सेमी, सिरोही के माउंट आबू में 8 सेमी, राजसमंद के नाथद्वारा में 5 सेमी, डूंगरपुर के गणेशपुर में 5 सेमी बारिश हुई। वहीं उदयपुर जिले में 4 सेमी, राजसमंद के देवगढ़ में 4 सेमी, उदयपुर के कोटड़ा में 4 सेमी और चित्तौड़गढ़ में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा सिरोही में 3 सेमी, उदयपुर के खेरवाड़ा में 3 सेमी, झालावाड़ के पिड़ावा में 2 सेमी, डूंगरपुर के आसपुर में 2 सेमी, उदयपुर के वल्लभनगर में 2 सेमी और झालावाड़ के डग में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई। दौसा और झालावाड़ में 1-1 सेमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं अजमेर के टाटगढ़, मारवाड़ जंक्शन, उदयपुर के मावली, राजसमंद, उदयपुर के गिरवा और सलूंबर में भी 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कुछ स्थानों पर 1 सेमी से भी कम बारिश रिकॉर्ड की गई।

राजस्थान के इन 10 जिलों में रहा अधिकतम तापमान

  1. दौसा - 39.3
  2. करौली - 38.9
  3. जोधपुर - 38.8
  4. चित्तौड़गढ़ - 38.6
  5. जैसलमेर - 38.6
  6. कोटा - 38.3
  7. श्रीगंगानगर - 38.3
  8. अलवर - 38
  9. बाड़मेर - 38
  10. पाली - 37.9

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग