
प्रतीकात्मक फोटो
Rajasthan Corona Update: कोटा जिले के सुल्तानपुर क्षेत्र के मेदपुरा गांव निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। उसकी जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएमएचओ डॉ. जगदीश सोनी ने बताया कि मेदपुरा निवासी 35 वर्षीय युवक 18 दिसम्बर को सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गया था।
उसे 20 दिसम्बर को जयपुर रैफर किया था। वहां एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया था। वहां उसकी कोरोना की जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट में उसकी कोरोना से मौत नहीं मानी गई है। दुर्घटना में मौत मानी है।
राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है। रविवार को यहां 11 नए केस पाए गए हैं। जिनमें एक संक्रमित की मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि मौत की वजह दुर्घटना बताई जा रही है। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में राज्य में 722 सैंपल की कोरोना जांच हुई। जयपुर जिले में सर्वाधिक 7 नए केस मिले हैं। इनमें 6 केस अकेले एसएमएस अस्पताल में पाए गए हैं जबकि 7वां केस कांवटिया अस्पताल में मिला है। वर्तमान में प्रदेश में 20 एक्टिव केस हैं।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में कोरोना को लेकर आई यह बड़ी खबर, अस्पतालों ने की ये तैयारियां
Published on:
25 Dec 2023 12:33 pm
