
जयपुर। कोरोना को लेकर प्रदेशभर में अलर्ट है। इसे लेकर चिकित्सा विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। अब 26 दिसंबर को सभी अस्पतालों में मॉकड्रिल की जाएगी। इस दौरान अस्पतालों में आॅक्सीजन, दवाओं व अन्य तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। सभी सीएमएचओ व अन्य चिकित्साधिकारियों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। ताकी किसी तरीके से कोई भी लापरवाही होने से बचा जा सके। वहीं प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे है। ऐसे में कोरोना को लेकर लोगों में डर है। लेकिन चिकित्सा विभाग का कहना है कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। लोगों को सर्तक रहने की जरूरत है। ताकी कोरोना से बचा जा सके। चिकित्सा विभाग का कहना है कि अभी कोई गंभीर स्थिति नहीं है। लेकिन फिर भी सर्तकता जरूरी है।
पिछले 4 दिन में जयपुर में 4 पाॅजिटिव मिलने के बाद इनके सैंपलिंग काे जीनाेम सीक्वेंसिंग के लिए लैब में भेजा गया है। रिपाेर्ट के बाद ही पता चलेगा कि ये मरीज नए वैरिएंट जेएन-1 से संक्रमित हैं या नहीं। एक्सपर्ट का मानना है कि नया वैरिएंट ज्यादा घातक नहीं है, लेकिन लक्षण पाए जाने पर इलाज लेना जरूरी है। पिछले 15 दिन में जयपुर में 1923 के सैंपल लिए हैं, इनमें 4 पाॅजिटिव आए। पाॅजिटिविटी रेट 0.20 प्रतिशत है। अब बिना कोविड जांच अस्पतालों में मरीज भर्ती नहीं होंगे।
राजधानी में सैंपल की जीनाेम सीक्वेंसिंग जांच की प्रक्रिया एसएमएस अस्पताल की वायराेलाॅजी लैब में शुरू कर दी गई है। डाॅ. भारती मल्हाेत्रा ने बताया कि 0-25 सैम्पल का बैच बनाकर जीनाेम सीक्वेंसिंग की जाती है, लेकिन अभी राज्य सरकार के आदेश हैं कि कम सैंपल पर भी जांच की जाए। एक हफ्ते में कोरोना संक्रमितों की रिपाेर्ट आएगी।
जेके लोन में कोई केस नहीं...
जेके लोन प्रदेश में बच्चों का सबसे बड़ा अस्पताल है। लेकिन यहां इस महीने कोई भी केस कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। जेके लोन अस्पताल में अधीक्षक डॉ कैलाश मीणा ने कहा कि साल 2023 में जून तक 42 कोरोना पॉजिटिव केस मिले है। इसके बाद जुलाई से अब तक एक भी कोरोना केस पॉजिटिव सामने नहीं आया है। वहीं जेके लोन में बच्चों को देखते हुए पूरी तैयारियां की गई है। आॅक्सीजन, दवा व हर तरीके से सभी तैयारियां की जा चुकी है। यह तैयारियां तब ही कर ली गई थी, जब चाइना में बच्चों में बीमारी हो रही थी। डॉ मीणा ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन सर्तकता बरतनी चाहिए। ताकी आप और आपका परिवार सुरक्षित रहें।
Published on:
23 Dec 2023 10:36 am
