18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान क्राइम: शराब के नशे में ताऊ ने ही कर दी भतीजे की हत्या, परिवार में लंबे समय से चल रहा था विवाद

राजस्थान में एक मामूली विवाद में रिश्ते में ताऊ ने भतीजे की हत्या कर दी। एक ही मकान के दो हिस्सों में रह रहे गोवर्धन राठी और सुमेर राठी के परिवारों के बीच लंबे समय से पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा था।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Santosh Trivedi

Jun 18, 2026

kota crime

फाइल फोटो- मृतक युवक लखन राठी

अयाना (कोटा)। राजस्थान के कोटा जिले के अयाना थाना क्षेत्र के लुहावद गांव की गणेश काॅलोनी में बुधवार देर रात एक मामूली विवाद में रिश्ते में ताऊ ने वाहन से कुचलकर भतीजे की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची अयाना पुलिस ने इटावा चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया । जानकारी के अनुसार गणेश कॉलोनी में एक ही मकान के दो हिस्सों में रह रहे गोवर्धन राठी और सुमेर राठी के परिवारों के बीच लंबे समय से पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा था ।

पुलिस के अनुसार बुधवार रात गोवर्धन राठी का 22 वर्षीय पुत्र लखन राठी अपने तीन से चार साथियों के साथ लुहावद खाड़ी की पुलिया पर खड़ा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत सुमेर राठी क्रूजर वाहन लेकर वहां पहुंचा और लखन को दो बार टक्कर मार दी । गंभीर रूप से घायल लखन राठी को परिजन इटावा चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना के बाद से आरोपी सुमेर राठी फरार है ।

हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू

घटना की सूचना मिलते ही अयाना थाना प्रभारी अविनाश मीणा मौके पर पहुंचे । बाद में कोटा से एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है । मृतक के पिता गोवर्धन राठी जयपुर में मजदूरी करते हैं, जबकि आरोपी सुमेर राठी क्रूज़र वाहन चलाता है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के दौरान अक्सर कहासुनी और गाली - गलौज की घटनाएं होती रही थीं, जो अब इस दर्दनाक हत्या में बदल गई।

पुराना विवाद बना मौत की वजह

लुहावद गणेश कॉलोनी में रहने वाले राठी परिवारों के बीच पिछले करीब दो वर्षों से पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा था । दोनों परिवार एक ही मकान के अलग - अलग हिस्सों में रहते हैं और अक्सर नाली के पानी और रास्ते को लेकर झगड़े होते रहते थे । सुमेर राठी अक्सर शराब के नशे में गाली-गलौज करता था और पिता की अनुपस्थिति में लखन उसका विरोध करता था । लखन की मौत के बाद परिवार में हाहाकार मच गया । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग