
चुनावों से पहले फिर यहां जब्त हुई लाखों की नकदी
कोटा. विधानसभा चुनाव में धन का दुरुपयोग रोकने के लिए गठित स्थैतिक निगरानी दल ने शनिवार शाम लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में वाहनों की जांच के दौरान 2 लाख 24 हजार 100 रुपए जब्त किए। खेड़ली फाटक निवासी शिवकुमार योगी बोरखेड़ा क्षेत्र गुजर रहे थे। यहां निर्वाचन पंजीयन अधिकारी मोहनलाल प्रतिहार के निर्देश पर मजिस्ट्रेट महेन्द्र मित्तल ने उनके वाहन की जांच की। इस दौरान राशि मिली। राशि जब्त करने के बाद राजकोष में जमा करा दी गई। राशि कहां से लाई गई और किस उपयोग के लिए ले जाई जा रही थी, इसकी जांच चल रही है। उधर, कोटा दक्षिण के स्थैतिक निगरानी दल ने अब तक चार मामलों में 12 लाख 33 हजार 800 रुपए की राशि जब्त की है। कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भी गत 20 नवम्बर को दो वाहनों से करीब 8 लाख जब्त किए गए।
Updated on:
24 Nov 2018 10:26 pm
Published on:
24 Nov 2018 10:26 pm
