7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
देखिए वीडियो… भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर की नामांकन रैली में कैसे मचा धूम-धड़ाका..
Play video

देखिए वीडियो… भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर की नामांकन रैली में कैसे मचा धूम-धड़ाका..

खुली जीप में दिलावर संग सांसद ओम बिरला भी रहे साथ
Google source verification

कोटा. रामगंजमंडी. रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मुहूर्त के अनुसार निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र 11 बजकर 46 मिनट पर सौंपा। 12 बजकर 15 मिनट पर वह निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में ही रहे। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें शपथ दिलाई।

दिलावर की नामांकन रैली में बाहरी लोगों का समूह उमड़ पड़ा। नामांकन रैली में मदन दिलावर की पत्नी, अपनी सहेलियों, रिश्तेदार महिलाओं के साथ हुई शामिल। जुलूस में चंद्रकाता का टिकट नही मिलने से खफा मण्डल अध्य्क्ष नरेंद्र काला, पालिका अध्य्क्ष का पुत्र सहित कई मेघवाल समर्थक कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस में अटरू, बारां, कोटा सहित ग्रामीण क्षेत्र से लोग ज्यादा दिखे। गुंजल गुट के माने जाने वाले कार्यकर्ताओ के साथ बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों का समूह ज्यादा सक्रिय नजर आया। जुलूस में सांसद ओम बिरला, भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, प्रधान भगवान सिंह धाकड़, जीप में सवार होकर लोगो का अभिवादन करते हुए चल रहे थे।