11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : बोनट पर लटका यातायात पुलिसकर्मी, चालक ने 100 मीटर दौड़ाई कार,रुकने पर कार में दिखीं तीन लड़कियां

Kota Traffic Policeman : कोटा के एरोड्रम सर्कल पर यातायात पुलिसकर्मी को कार रोकना भारी पड़ा। चालक ने कार की गति बढ़ा दी, जिस वजह से पुलिसकर्मी बोनट पर लटके लटके 100 मीटर दूर चला गया। पर इसके बाद जैसे ही कार रुकी तो देखकर सब हैरान रह गए।
2 min read
Google source verification
kota_car.jpg

Kota Traffic policeman

कोटा के एरोड्रम सर्कल पर यातायात पुलिसकर्मी को एक कार को रोकना उस समय भारी पड़ गया जब नाबालिग कार चालक ने कार को तेज गति से दौड़ाया और यातायात पुलिसकर्मी को टक्कर मारी। जिस वजह से यातायात पुलिसकर्मी बोनट पर गिर गया और वह उस पर लटके-लटके 100 मीटर दूरी तक ले गया। यह घटनाक्रम इतनी जल्दी हुआ कि यातायात पुलिसकर्मी कुछ समझ ही नहीं पाया। शुक्र यह रहा कि यातायात पुलिसकर्मी को ज्यादा चोट नहीं आई। यह घटनाक्रम शनिवार शाम को हुआ। कार रुकने के बाद यातायात पुलिसकर्मी ने कार को जब्त कर लिया। पीड़ित यातायात पुलिसकर्मी कैलाशचन्द जाट ने बताया कि शनिवार शाम एरोड्रम सर्कल पर ड्यूटी कर रहा था। करीब 5 बजे धानमंडी की तरफ से एक कार आई, जिसे बिना सीट बैल्ट पहने एक नाबालिग चला रहा था। इस पर कार को रोकने का इशारा किया तो चालक ने कार रोक दी। उसने बताया कि वह जैसे ही कार के सामने गया तो चालक ने तेज गति से कार को आगे बढ़ा दिया। वह कार के बोनट पर गिर गया। चलती कार में उसने बोनट को कसकर पकड़ लिया।

चालक करीब 100 मीटर तक कार को लेकर गया, फिर उसने कार रोक दी। कार पर गिरने से हाथ-पैरों में मामूली चोट व शरीर में अकड़न आ गई। इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। कार नाबालिग चला रहा था, उसके साथ तीन लड़कियां भी सवार थी। नाबालिग चालक ने अपने दो परिचितों को मौके पर बुला लिया और उनके साथ सभी चले गए।



मामला दर्ज नहीं किया, चालान बनाया

चालक घबरा गया और कुछ दूरी पर जाकर ही कार रोक दी। यदि वह कार नहीं रोकता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। यातायात पुलिसकर्मी के साथ मौके पर मौजूद हैड कांस्टेबल ने उच्चाधिकारियों को सूचना नहीं दी। नाबालिग के कार चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस सहित अन्य धाराओं में चालान काटकर कार जब्त कर ली।

यह भी पढ़ें - Rajasthan : विद्यार्थियों के लैपटॉप वितरण पर बड़ी न्यूज, मेधावियों को कब मिलेगा जानें

इनका कहना है...

यातायात निरीक्षक पूरण सिंह ने बताया कि मौके पर आए कार चालक व पुलिसकर्मियों में आपसी समझाइश के बाद कार जब्त कर चालान काट दिया। अब मामला किशोर न्यायालय में जाएगा। पुलिसकर्मियों द्वारा घटना की जानकारी नहीं देना गम्भीर मामला है। घटना में कुछ भी हो सकता था। सभी यातायात पुलिसकर्मियों को हिदायत दे दी गई है कि ऐसी घटनाओं की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दी जाए।

यह भी पढ़ें - Rajasthan : जयपुर में चाइनीज अटैक. गर्दन पर वार से 2 लहूलुहान, जानें मामला