1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एएसआई समेत 7 पुलिस कर्मियों को एसपी ने किया निलम्बित

राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एएसआई समेत 7 पुलिस कर्मियों को एसपी ने किया निलम्बित  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

rohit sharma

•

Updated: 18 Apr 2018, 12:52 PM IST

mining mafia earning crores of rupees in black marketing of gravel

bajri khnn

कोटा।

शहर में रात को बजरी भरे ट्रक के चालकों से अवैध वसूली करने वाले एएसआई समेत 7 पुलिसकर्मियों को सोमवार को एसपी ने निलम्बित कर दिया। वहीं आईजी को रिपोर्ट भेजकर उनका मुख्यालय झालावाड़ कर दिया। शहर में रात को बाहर से आने वाले बजरी के ट्रक चालकों से पुलिसकर्मी ट्रक पार करवाने की एवज में 5 से 6 हजार रुपए वसूल कर रहे थे।

राजस्थान पत्रिका ने पुलिस की इस अवैध वसूली के खेल को उजागर करने के लिए बजरी के ट्रक में बैठकर स्टिंग ऑपरेशन किया। इसमें बड़गांव से लेकर बोरखेड़ा तक का सफर किया। पूरे रास्ते में जितने भी पुलिसकर्मी मिले, सभी ने ट्रक चालक से रुपए ऐंठे। आईजी विशाल बंसल ने एसपी को मामले की जांच एएसपी से करवाने व अवैध वसूली करने वालों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।


पुलिस मुख्यालय किया झालावाड़

एसपी अंशुमान भौमिया ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की जानकारी की गई। प्रथम दृष्टया वसूली करते नजर आने वाले व उस दिन रोजनामचे के आधार पर ड्यूटी पर तैनात 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक एएसआई समेत 7 पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया। उनका मुख्यालय भी झालावाड़ किया गया है।

इन्हें किया निलम्बित

एसपी ने बताया कि नयापुरा थाने के एएसआई शब्बीर हुसैन और कांस्टेबल बुद्धाराम, लक्ष्मण व शंकर लाल, बोरखेड़ा थाने के हैड कांस्टेबल रिषीपाल सिंह और किशोरपुरा थाने के हैड कांस्टेबल रामकिशोर व कांस्टेबल मुन्नालाल को निलम्बित किया गया है।

READ : राजस्थान अधीनस्थ व मंत्रालयिक सेवा बोर्ड ने 11 हज़ार 255 पदों पर जारी की भर्ती

गलत करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा

एसपी ने बताया कि वसूली मामले की विस्तृत जांच एएसपी शहर समीर कुमार कर रहे हैं। उनकी रिपोर्ट आने पर उस हिसाब से और भी जो पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गलत काम करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।