
File Photo
राजस्थान के कोटा जिले से एक बड़ी खबर है। रावतभाटा उपखण्ड में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया है। इसके बाद अस्पताल के डाक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद परेशान पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। रावतभाटा उपखण्ड के एक गांव में रविवार रात एक मंदबुद्धि किशोरी को पेट दर्द हुआ। दर्द इतना तेज था कि परिजन आनन -फानन में किशोरी को अस्पताल ले गए और भर्ती करवा दिया। अस्पताल में डाक्टरों ने पेटदर्द का इलाज शुरू किया। डाक्टरों ने जांच की तो वह सात माह की गर्भवती निकली। बेटी की गर्भवती होने की खबर पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन उसे वापस लेकर चले गए।
मंगलवार रात वापस अस्पताल लाए। जहां किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया। चिकित्सा अधिकारी की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पिता की रिपोर्ट पर नामजद आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू किया गया।
पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी जन्मजात मंदबुद्धि है। उसके गर्भवती होने की जानकारी पर जब पूछताछ की तो पता लगा कि दूसरे गांव के एक युवक ने 7 महीने पहले उसके बेटी के साथ रेप किया था। पूरे मामले को लेकर बुधवार की शाम पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ नामजद रावतभाटा थाने में रिपोर्ट दी है। थानाधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। अनुसंधान जारी है।
यह भी पढ़ें - Good News : राजस्थान के स्कूलों में 11 अप्रैल को रहेगा अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
यह भी पढ़ें - राजस्थान में एक गांव के मिस्त्री ने किया कमाल, बनाए 4 उपकरण, अब फ्री में मिलेगी 24 घंटे बिजली!
Updated on:
05 Apr 2024 12:39 pm
Published on:
05 Apr 2024 12:39 pm
