उनके कहने पर नार्दन बाईपास के किसान यूआईटी के साथ समझौता करने को तैयार हुए, लेकिन जब मुआवजे का पेंच फंसा और किसानों ने काम बंद करवाने की बात कही तो गिरफ्तारी तक देने का बयान जारी कर दिया। रविवार को पीडि़त किसान पूरे दिन उनकी राह तकते रहे, लेकिन वह मौके पर पहुंचे ही नहीं। विधायक को जनता की इतनी ही चिंता है तो नार्दन बाईपास पर बने टोल ब्रिज को उखड़वा दें। इसके साथ ही मंडाना पर लग रहे टोल की भी चिंता करें। भाजपा सरकार ने शहर के हर रास्ते पर टोल बूथ बना कर खुली लूट की छूट दे दी है। आखिर जनता कितना टोल देगी।