6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! शौचालय ने छीना निवाला, दाने-दाने को मोहताज हुए लोग

कोटा में शौचालय ने सैकड़ों गरीब परिवारों का निवाला छीन लिया है। जिन लोगों के घरों में शौचालय नहीं है उन्हें राशन नहीं मिल रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 20 Aug 2017, 1:08 PM IST

Ration Distribution In Kota, Toilets, ODF, Ration Distribution stopped In Kota, Construction of toilets in house, शौचालय, Rajasthan Patrika, Kota Patrika, Kota News, patrika News,

Ration Distribution stopped without Construction of toilets in house

शायद आपको यकीन ना आए कि शौचालय लोगों की रोटी भी छीन सकता है, लेकिन हकीकत यही है कि शौचालय की वजह से कोटा में सैकड़ों गरीब परिवार मुसीबत में फंस गए हैं। घर में शौचालय ना होने से इन परिवारों को राशन नहीं मिल रहा। जिसके चलते यह लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं।

Read More: अपराधियों का आतंक: 5 महीने में 14 हत्याएं, 6 तो सिर्फ पिछले 35 दिनों में हुई

कोटा जिले को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) घोषित कराने के लिए जिला प्रशासन तुगलकी फरमान जारी करने से भी पीछे नहीं हट रहा। ऐसे ही एक फरमान ने खातौली कस्बे के सैकड़ों परिवारों को मुसीबत में डाल दिया है। घर में शौचालय ना होने से इन लोगों के निवाले पर संकट खड़ा हो गया है। दरअसल हुआ यूं कि पिछले दिनों उपखण्ड स्तर पर राशन डीलरों की हुई बैठक हुई। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने राशन डीलरों को सख्त हिदायत दी कि जिन लोगों के घरों में शौचालय नहीं हो उन्हें राशन ना दिया जाए। राशन डीलरों ने जब इस आदेश की पालना शुरू की तो कस्बे के कई परिवार राशन लेने से वंचित हो गए।

Read More: थप्पड़ का बदला लेने के लिए पड़ोसी ने कर दी पड़ोसी की हत्या

खाने के लिए पैसे नहीं शौचालय कैसे बनवाएं

खातौली की यादव कॉलोनी निवासी जुगराज गोचर ने बताया कि परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहा है ऐसे में शौचालय बनवाने के लिए राशि जुटाना संभव नहीं है। प्रशासन के आदेश के चलते राशन ही मिलने से दो वक्त की रोटी पर भी संकट आ जाएगा। इन्दिरा कॉलोनी निवासी रामावतार बैरवा ने बताया कि शौचालय बनवाना तो चाहते हैं लेकिन इस समय पैसा नहीं है न ही कोई उधार दे रहा। ऐसे में प्रशासन का आदेश संकट बना हुआ है।

Read More: OMG! कुदरत का ये कैसा करिश्मा रेगिस्तान में भी फूट गया दरिया

अब तलाश रहे समाधान

शौचालय के कारण निवाले पर आए संकट को दूर करने के लिए अब अफसर नई तरकीबें तलाशने में जुट गए हैं। पंचायत समिति इटावा के विकास अधिकारी मजहर इमाम ने कहा कि जिन गरीब व्यक्तियों के घरों में शौचालय नहीं है और वह बनवाने में भी असमर्थ हैं, उनकी सूची बना कर ठेकेदार की ओर से शौचालय का निर्माण करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस मामले में स्थानीय सरपंच से बात कर जल्द ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा ताकि वास्तविक गरीब परिवारों को शौचालय व राशन सहित अन्य सुविधाओं का लाभ इस माह से ही मिल सके।