विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार आधी रात को एक युवक ने थप्पड़ का बदला अपने पड़ोसी की जान लेकर ले लिया। युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर पड़ौसी ऑटो चालक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर चाकू के करीब एक दर्जन घाव हैं। पुलिस ने मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शनिवार को पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।