4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्विलांस से रिकॉर्ड हुई सहीराम और दलाल की फोन पर बात, ‘तेरा तो जूता चल रहा है ना’

सर्विलांस से रिकॉर्ड हुई सहीराम, कमलेश व नारकोटिक्स कर्मचारी की बातचीत, मुखिया बनाने के लिए रिश्वत को लेकर फोन पर की संक्षिप्त बात
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Rajesh Tripathi

Mar 26, 2019

kota news

सर्विलांस से रिकॉर्ड हुई सहीराम और दलाल की फोन पर बात, 'तेरा तो जूता चल रहा है ना '

कोटा. एसीबी कोटा ने सोमवार को न्यायालय में डॉ. सहीराम मीणा व दलाल कमलेश धाकड़ के खिलाफ चालान पेश कर दिया। इसमें सहीराम, कमलेश व नारकोटिक्स कर्मचारी की फोन व मोबाइल से हुई बातें सर्विलांस सिस्टम से रिकॉर्ड हो गई।

सहीराम - (21 जनवरी 2019 को रात 8 से 9 बजे के बीच)
मैंने चाबुक मारा है, मैं साईन ऐसे कैसे करूं, अब तो तेरी चित्त चल रही है, तेरे को क्या टेन्शन, तेरा तो जूता चल रहा है ना अब तेरे को क्या तकलीफ है। यह बात नारकोटिक्स विभाग के राजस्थान के तत्कालीन अतिरिक्त आयुक्त डा.सहीराम मीणा ने दलाल कमलेश मीणा को मोबाइल पर कही थी।

नारकोटिक्स का कर्मचारी - (22 जनवरी शाम करीब 6 बजे)

कर्मचारी ने कहा कि कमलेश जी बोल रहे है वो साहब आपको कल सुबह बुला रहे है, दस-ग्यारह बजे तक, सहीराम मीणा जी ने, इसके बाद शाम करीब साढ़े आठ बजे कर्मचारी फिर फोन पर बोलता है कि पहले से इन्होंने मांगीलाल बना रखा है, इसको चेंज करने नंदलाल किशनलाल करना है ना, तुम आ जाओ सुबह आ जाओ कल तू आ जा बात करके फिर कर लेंगे।

नारकोटिक्स का कर्मचारी - (24 जनवरी शाम करीब 4.15 पर)

एक नारकोटिक्स कर्मचारी कमलेश धाकड़ से कहता है कि साहब कह रहे है शाम को आने के लिए अगर दिक्कत है तो साहब से बात करिए।

सहीराम - (25 जनवरी को सुबह करीब 10.50 पर)

सहीराम कमलेश धाकड़ से फोन पर बोला मैंने कहा अब जो भी है वह मेरा आदमी है बात खत्म हो गई, सुबह आना, लेकिन कल दस ग्यारह बजे तक, 10 बजे आ जाना बंगले पर, 9 बजे झंडा है तो 10 बजे तू पहुंच जा किसी भी हालत में ठीक है, फिर मैं निकलूंगा जयपुर के लिए ठीक है ओके

सहीराम - (26 जनवरी को सुबह 9.39 बजे)
सहीराम कमलेश से बोला पहुंच गए क्या तुम बंगले पे, हां तो बंगले पर बैठ जाओ अंदर जाकर, मैं बोल कर आया हूं आदि।

Big Breaking : राहुल की रैली में होगा प्रत्याशी का ऐलान, भीड़
तय करेगी टिकट, वर्ना कट सकता है दिग्गज का नाम..

मोबाइल से कर रहे बात

सहीराम दलाल कमलेश धाकड़ को उसके मोबाइल पर से बात कर रहा था। इन्हीं नम्बरों पर दोनों अन्तरावरोध (सर्विलांस) के जरिए बात कर रहे थे। इसके अलावा नारकोटिक्स कार्यालय के नंबर से भी कमलेश धाकड़ के मोबाइल पर बात की गई।

आवाज का नमूना देने से मुकरे

नमूना आवाज परीक्षण के लिए दिए गए नोटिस की कार्यालय प्रति में दोनों आरोपी सहीराम मीणा व कमलेश धाकड़ द्वारा स्वयं के हस्तलेख से स्वेच्छा से अपनी आवाज का नमूना देने से मुकर गए