
कोटा .
एक ओर आयकर विभाग ने कार्रवाई कर दो करोड़से ज्यादा का आयकर वसूला वहीं दूूूसरी ओर सेवाकर विमाग ने सेवाकर नहीे जमा कराने पर चैन्नई की एक कमपनी को सील किया |
2.75 करोड़ की अघोषित आय उजागर
आयकर विभाग कोटा प्रभार की ओर से कोटा शहर में गुमानपुरा क्षेत्र के नामी स्टेशनरी व्यवसायी व रेडीमेड गारमेंट्स व्यवसायी के यहां चल रहे आयकर सर्वे की कार्रवाई बुधवार शाम को पूरी हो गई। दोनों व्यवसायियों के यहां विभाग ने 2.75 करोड़ की अघोषित आय उजागर की। इस पर पेनल्टी सहित 2.10 करोड़ का आयकर वसूला। प्रधान आयकर आयुक्त एसएस गौतम के निर्देशन में मंगलवार को गुमानपुरा स्थित नामी स्टेशनी व्यवसायी के बल्लभबाड़ी प्रतिष्ठान व अन्य प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की गई।
Read More :PICS: अंता सरपंच के सिर पर सजा गणगौर क्वीन का ताज, रैम्प पर दिखा फैशन का जलवा...देखिए तस्वीरें
साथ ही गुमानपुरा स्थित नामी रेडीमेड गारमेंट्स व्यवसायी के यहां भी सर्वे किया गया। दोनों के यहां किए गए सर्वे में पाया गया कि इनके यहां से शहर के निजी शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की पाठ्य पुस्तकें, कॉपी, रजिस्टर, आदि स्टेशनी का अघोषित कारोबार किया जाता है।
सेवाकर जमा नहीं कराने पर कम्पनी ऑफिस सीज
करीब चार साल का सेवाकर जमा नहीं कराने पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवाकर विभाग कोटा प्रभार ने चैन्नई की एक मल्टीनेशनल कम्पनी को सीज कर दिया है। इस कम्पनी पर विभाग का 10 करोड़ का सेवाकर बकाया था।
केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवा कर विभाग के उपायुक्त नरेश बुंदेल ने बताया कि चैन्नई की वीडी स्वामी नाम की मल्टीनेशनल कम्पनी कोटा में कार्यरत है। जो कोटा में हाड़ौती में संचालित विभिन्न उद्योगों में उपकरण सप्लाई व अन्य सेवाएं दे रही थी।
Read More :बजरी माफिया का दुस्साहस: कोटा में परिवहन अधिकारी को ट्रक से कुचलने का प्रयास, साइड में कूदकर बचाई जान
इस प्रतिष्ठान ने 4 साल से 10 करोड़ का सेवाकर जमा नही कराया था। कई बार नोटिस भी जारी किए गए। विभाग ने बुधवार को शोपिंग सेन्टर स्थित कम्पनी के ऑफिस को सीज कर समस्त प्रोपर्टी अपने पास आरक्षित कर ली। बुंदेल ने बताया कि कम्पनी के चैन्नई स्थित कार्यालय पर भी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
22 Mar 2018, 4:12 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.