3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छता एक्सीलेंसी अवार्ड से नवाजा जायेगा कोटा की महिलाओं को

कोटा की दो एरिया लेवल फैडरेशन केदारनाथ महिला क्षेत्र स्तरीय संघ तथा नयापुरा क्षेत्र स्तरीय संघ का स्वच्छता एक्सीलेंसी अवार्ड के लिए चयन किया|
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 22 Mar 2018, 3:45 PM IST

Clean city

कोटा .

दीनदयाल अन्त्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सामाजिक संसाधन घटक के तहत आवासीय एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार की राष्ट्रीय स्तर पर गठित कमेटी द्वारा राज्य में से कोटा नगर निगम की दो एरिया लेवल फैडरेशन केदारनाथ महिला क्षेत्र स्तरीय संघ तथा नयापुरा क्षेत्र स्तरीय संघ का महिलाओं की सुविधा सुरक्षा सम्मान से जुड़े स्वच्छता एक्सीलेंसी अवार्ड के लिए चयन किया गया है।

PICS: अंता सरपंच के सिर पर सजा गणगौर क्वीन का ताज, रैम्प पर दिखा फैशन का जलवा...देखिए तस्वीरें
निगम आयुक्त डॉ. विक्रम जिंदल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा नगरीय निकाय में इस पुरस्कार की शुरूआत पहली बार की गई है। ताकि स्वच्छ भारत मिशन की विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों में महिला स्वयं सहायता समूहों की भूमिका को मुख्यधारा में लाया जा सके।

Read More :भगवान के नाम से बसी कॉलोनी, विकास से कोसों दूर
महापौर महेश विजय ने बताया कि महिला समूहों को स्वच्छता गतिविधियों से जोडऩा और समूहों के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन के खुले में शौच से मुक्ति तथा शौचालय निर्माण, कच्ची बस्तियों व शहरी गावों में जन जागृति के लिए शुभ सगुन शुभ शौचालय अभियान की शुरूआत महिलाओं द्वारा की गई।

Read More :कोटा के मल्टीपरपज स्कूल में यूआईटी ने हॉस्टल के लिए आवंटित कर दी जमीन, प्रिसिंपल ने रुकवाया काम
उप महापौर सुनीता व्यास ने कहा कि निगम कोटा की समूह की महिलाओं को इस पुरस्कर से महिलाओं में उत्साह का माहौल है। एनयूएलएम समिति की अध्यक्ष रेखा लखेरा ने बताया कि स्वच्छता एक्सीलेंसी पुरस्कार वितरण समारोह 23 मार्च 2018 को प्रवासी भारतीय केन्द्र नई दिल्ली में होगा।

इस तरह की गतिविधियों से महिलाओ में स्वछता के प्रति रुझान बढ़ेगा | साथ ही वे कार्य करने के लिए प्रेरित भी होंगी | स्वछता अभियान में महिलाओ का जुड़ना बहुत ही अच्छी बात है , और प्रोत्साहन मिलने से कई महिलाऔ की इस तरह के कार्यो में सहभागिता बढ़ेगी |