5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक में ताला लगा अचानक गायब हुए कर्मचारी, अटका लाखों का लेन-देन…फिर पता चला…

मोड़क स्थित एसबीआई का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
Modak Station

एसबीआई शाखा

मोड़क स्टेशन. मोड़क गांव स्थित एसबीआई शाखा के कर्मचारी गुरुवार सुबह ग्यारह बजे अचानक शाखा के ताले लगाकर निकल गए।

बिना पूर्व सूचना के बैंक शाखा बन्द होने से वहां पहुंचे ग्राहकों को परेशान होना पड़ा। ग्राहकों ने बैंक मैनेजर व कर्मचारियों को फोन भी किए, लेकिन किसी ने फ ोन नहीं उठाया।

Read more : कड़ी से कड़ी जुड़ी है सा'ब'..सहीराम तो भ्रष्ट है ही असली गुनहगार तो ये हैं...

बैंक में तय समय पर रोजाना की तरह काम-काज शुरू हुआ था, लेकिन जैसे ही ग्यारह बजे अचानक शाखा के सभी कर्मचारी बैंक के ताला लगाकर चले गए। मोड़क गांव स्थित एसबीआई शाखा में बीस हजार से अधिक खाते हैं। जहां रोजाना लाखों का लेन-देन का कार्य होता है। कार्य दिवस के दिन बिना पूर्व सूचना शाखा बन्द होने से काम-काज प्रभावित हुआ।

बाद में बैंक के उच्च अधिकारियों से मामले की जानकारी ली तो पता चला कि शाखा के सभी कर्मचारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण के लिए कोटा बुलाया था। प्रशिक्षण सभी कर्मचारियों का एक साथ होता है इसलिए शाखा पर ताले लगाए गए थे।