4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आदर्श’ विद्यालय के शिक्षकों ने किया नाबालिग छात्रा से बलात्कार

ग्रामीणों ने की दोनों शिक्षकों की धुनाईराआउमावि कनवाड़ी का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
rape with minor girl

नाबालिग लड़की से बलात्कार

सुनेल (झालावाड़). क्षेत्र के एक राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय की 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की है। छात्रा की रिपोर्ट पर सुनेल थाना पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर विद्यालय के दो शिक्षकों अजयकुमार मीणा निवासी धौलपुर और अर्जुनसिंह नागर निवासी गुणदी (झालावाड़) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामला उजागर होते ही नाराज ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों की जमकर धुनाई कर दी।

पुलिस ने बताया कि व्याख्याता अजयकुमार मीणा और अध्यापक अर्जुनसिंह नागर तीन माह से छात्रा को धमकाकर फोन पर बात करने के लिए परेशान कर रहे थे। 22 नवम्बर (गुरुवार) को शिक्षकों ने बीएसटीसी के नोट्स लेने के बहाने छात्रा को शिक्षक अजयकुमार के कमरे पर बुलाकर बलात्कार किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने शुक्रवार को माता-पिता और परिजनों को आपबीती सुनाई। वहीं शनिवार को छात्रा परिजनों के साथ सुनेल थाने पहुंची और परिवाद दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों शिक्षकों को विद्यालय से ही गिरफ्तार कर लिया।