4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात फैरो पर कोरोना का साया,शादी टलने की नौबत, शादियों की धूम में धारा 144 का डर

अप्रैल में होने वाली शादियों की तैयारियों में मार्च का महीना कोरोना का खलल डाल रहा है
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Mar 20, 2020

सात फैरो पर कोरोना का साया,शादी टलने की नौबत, शादियों की धूम में धारा 144 का डर

सात फैरो पर कोरोना का साया,शादी टलने की नौबत, शादियों की धूम में धारा 144 का डर

कोटा. कोरोना वायरस अब शादी ब्याह पर भी खलल डालने लगा है। कोरोना वायरस के चलते शहर में एक युवति की शादी के टलने की नौबत आ रही है। वर और वधू दोनों पक्षों ने शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लेकिन अब वर पक्ष माहौल को देखते हुए शादी को फिलहाल टालने का मन बना रहा है। वधुपक्ष ने फिलहाल प्रिटिंग प्रेस में छपने गए कार्ड का कार्य रोक दिया है।

दरअसल कोटा के एक युवती की शादी 15 अप्रैल को होनी है। दूल्हा अमेरिका में रहता है, विदेश में कोरोना को लेकर माहौल बेहद संवेदनशील बना हुआ है। इसकी जानकारी मिलने पर फि़लहाल वर पक्ष ने वधू पक्ष से वार्ता की। वर पक्ष का कहना है कि अब वे मामले को देखते हुए बेहद सावधानी से काम ले रहे हैं।

बताया कि प्रिटिंग प्रेस में कार्ड बनाने के कार्य को रोक दिया है। उनका कहना है कि शादी की निर्धारित तिथि तक मौसम में परिवर्तन होने और कोरोना संक्रमण में कमी आने पर ही विवाह की रस्म पूरी की जाएगी। अन्यथा शादी को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। शादियों की धूम में धारा 144 का डर, शादी पोस्टपोन अप्रैल में होने वाली शादियों की तैयारियों में मार्च का महीना कोरोना का खलल डाल रहा है ।

शादियों की धूम में लोगों में धारा 144 का डर है ,राजस्थान में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशभर में धारा 144 लागू किए जाने के निर्देश दिए हैं। झुंझुंनू में जिस स्थान पर कोरोना वायरस से संक्रमित तीन रोगी पाए जाने के बाद लोगो में और ज्यादा वायरस का खौफ बढ़ गया है। ऐसे में अप्रैल माह में जिन घरों में शादियों की तैयारियां चल रही थी उन पर पानी फिर गया है।

और आगामी दिनों में माहौल सामान्य को लेकर असमंजस की स्थिति में है। ज्योतिषों के काट रहे चक्करज्योतिषाचार्य अमित जैन ने मुताबिक कोरोना वायरस के चलते सरकार ने धारा 144 लागु की है उसका लोग उसे सावचेती के तौर पर ले रहे है। परिस्थितिवश जिन परिवार में विवाह जरूरी है, वो ही विवाह करने की तैयारी कर रहे है लेकिन इसमें भी वह पूरी सादगी बरतने की तैयारी कर रहें है।

तों कईयों ने कोरोना के चलते शादी की डेट को पोस्टपोन कर दिया है।यह सता रही चिंताकोरोना को देखते हुए विवाह परिवारों ने शादियो तो कैसिंल कर दी है लेकिन उन्हें चिंता सता रही है कि उन्होने जो एडवांस बुकिंग करवाई है उसका क्या होगा...उन्हें विवाह के समय सामुदायिक स्थल होटल या अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी या नही जो वे बुक करवा चुके है।

यह रहेगे सावे 13अप्रैल की रात को सूर्य मीन से मेष राशि मे प्रवेश करने के साथ ही मीन का मल मास समाप्त होगा और सावे शुरू होंगे 26 अप्रैल को आखातीज का सबसे बड़ा सावा रहेगा।

ज्योतिषाचार्य जैन ने बताया कि 15 अप्रैल से मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होगा नूतन गृह प्रवेश, जनेऊ संस्कार, नया वाहन, भवन क्रय-विक्रय, मुंडन जैसे शुभ कार्य शुरू हो होंगे।

2020 के शुद्ध सावे

अप्रैल16,17,25,26मई1,2,4,5,6,15,17,18,19,23,जून, 11,15 ,17 ,27 ,29 ,30 नबम्बर27 ,29 ,30 दिसंबर, 1,7,9 ,10 ,11