4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भानू गैंग के शार्प शूटर ने साथियों से इस झालावाड़ निवासी को उड़ाने के लिए मंगवाए थे हथियार, दोनों साथी गिरफ्तार

कोटा. भानू प्रताप गैंग के शार्प शूटर नंदू उर्फ नरेन्द्र सिंह के दो साथी 2 पिस्टल व 8 कारतूस के साथ गिरफ्तार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 12 Nov 2017, 11:51 PM IST

Smuggler

कोटा .

अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अनंतपुरा पुलिस ने भानू प्रताप गैंग के शार्प शूटर नंदू उर्फ नरेन्द्र सिंह के दो साथी कोटड़ी भोई मोहल्ला निवासी दिलीप उर्फ पप्पू, खण्डिया मोड झालावाड़ निवासी अक्षय स्वामी को गिरफ्तार किया है।

Read More: हॉस्पिटल में हो रही हैं चोरियां, सिक्योरिटी गार्ड कर रहे हैं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के घर की सुरक्षा

कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक (शहर) राजीव पचार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शार्प शूटर नंदू के दो साथी रोड नम्बर -5 पर सुभाष नगर कार बाजार में अवैध हथियार लेकर कोई वारदात करने की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस की स्पेशल टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया।

Read More: हिस्ट्रीशीटर के घर से दबोचा पाकिस्तानी नागरिक, बिना पासपोर्ट वीजा के नेपाल बार्डर से घुसा था भारत में

पुलिस को इनके पास से एक-एक अवैध पिस्टल व चार-चार जिंदा कारतूस मिले हैं। पुलिस ने इनसे कड़ी पूछताछ की तो सामने आया कि ये दोनो नंदू के कहने पर झालावाड़ निवासी श्याम लाल मीणा की हत्या करने के लिए हथियार लेकर झालावाड़ जाने वाले थे। इनसे पूछताछ में और भी कई वारदाते खुलने की संभावना है।

Read More: हवा ही नहीं यहां तो पानी भी हो गया जहरीला, दम तोड़ने लगी जीवनदायनी चंबल

दिलीप के खिलाफ विभिन्न थानों में 40 प्रकरण दर्ज हैं। वह गुमानपुरा थाने का एचएस है। इनकी गिरफ्तारी में वृत्ताधिकारी वृत्त चतुर्थ कोटा नरसी लाल मीणा, अनंतपुरा थानाधिकारी अनिल जोशी, एएसआई दिनेश त्यागी, रविन्द्र मलिक, भूपाल सिंह, इन्द्र सिंह, मनीष व राकेश ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Read More: तीन बार रेप करने वाले को जब पीड़िता ने भिजवाया जेल तो बोला मैं हूं दिल का मरीज

Read More: पाक नागरिक ने उगले राज, अजमेर से फर्जी सिमें लेकर भारत में करता था इनकी स्मगलिंग