5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंधी ने थामी रफ्तार, ठहर गई दौड़ती ट्रेन…इन ट्रेनों का परिचालन बाधित

सवाई माधोपुर रोकी राजधानी और दयोधय एक्सप्रेस...दुर्घटना स्टेट इलेक्ट्रिसिटी के तारों के रेलवे ओएचई लाईन पर गिरी
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

May 14, 2019

storm has stopped the trains speed

आंधी ने थामी रफ्तार, ठहर गई दौड़ती ट्रेन...इन ट्रेनों का परिचालन बाधित

कोटा. बिगड़ते मौसम एवं तेज हवाओं के चलते मंगलवार शाम को लाखेरी इन्द्रगढ़ स्टेशनों के बीच ओएचई लाईनों के तार बाधित हो जाने के फलस्वरूप रेल यातायात प्रभावित हो गया है। दौड़ती ट्रेनें खड़ी हो गई। लाखेरी इन्द्रगढ़ स्टेशनों के बीच किलोमीटर 984 के निकट शाम लगभग 6.30 बजे से अप एवं डाउन दोनों दिशाओं का रेल यातायात प्रभावित हुआ है ।


रेल यातायात प्रभावित होने से रेल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रेलगाड़ियों को मार्ग में रोक दिया एवं ओएचई लाईनों को दुरुस्त करने का कार्य तेज गति से प्रारंभ कर दिया । अप एवं डाउन लाइन पर प्रभावित होने वाली रेलगाड़ियों में गाड़ी संख्या 12918 संपर्क क्रांति को इन्द्रगढ़ में , 12060 जनशताब्दी एक्सप्रेस को इन्द्रगढ़ में 18243 को लाखेरी में, 19019 देहरादून एक्सप्रेस को कापरेन स्टेशन पर रोक दिया गया। रेल यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए रेल प्रशासन ने खान-पान स्टालों पर प्रर्याप्त खाद्य सामग्री, पीने के पानी की व्यवस्था की है ।


इसके अलावा गाड़ी संख्या 12952 राजधानी एक्सप्रेस को सवाई माधोपुर में, 12182 दयोदय एक्सप्रेस को भी सवाई माधोपुर में एहतियात के तौर पर रोका गया है। रेल प्रशासन द्वारा रेल यातायात बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास जारी है ।
यह दुर्घटना स्टेट इलेक्ट्रिसिटी के तारों के रेलवे ओएचई लाईन पर गिरने की वजह से हुई है ।


वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक तुषार सारस्वत के अनुसार रात 8.31 बजे अप लाइन पर रेल यातायात बहाल हो गया है । एक लाईन से रेल गाड़ियां निकालना शुरू कर दी गई है । बहुत जल्दी ही डाउन लाइन पर भी रेल यातायात बहाल करने के प्रयास किये जा रहे हैं ।


कंट्रोल कार्यालय में दोनों अपर मंडल रेल प्रबंधक विनीत पाण्डेय , आलोक अग्रवाल , वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्तुषार सारस्वत, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहकर राहत कार्य की निगरानी कर रहे थे ।


कोटा मुंबई रेल मार्ग पर लाखेरी में OHE टूटी रेल यातायात थप्प।
लाखेरी में किलोमीटर 984/ 14-16 मे। Ohe का तार टूट जाने से रेल मार्ग ठप हो गया। मुंबई की तरफ जाने वाली गुजरात संपर्क क्रांति को लाखरी स्टेशन पर स्टेशन पर, निजामुद्दीन कोटा जनशताब्दी को इंदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की तरफ जाने वाली गाड़ियों को देहरादून एक्सप्रेस को कापरेन रेलवे स्टेशन पर एवं कोटा रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों की लाइन लगी रही। कापरेन में देहरादून 8.06 बजे से 09: 05 तक खड़ी रही। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।