5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
रोडवेज के अनुबंधित चालक ने स्वयं को गोली मार किया आत्महत्या का प्रयास
Play video

रोडवेज के अनुबंधित चालक ने स्वयं को गोली मार किया आत्महत्या का प्रयास

बूंदी जिले में एक रोडवेज के अनुबंधित चालक ने स्वयं को गोली मार आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है।
Google source verification

कोटा. बूंदी जिले में एक रोडवेज के अनुबंधित चालक ने स्वयं को गोली मार आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जिस में गोली सीने से आर पार निकल गई। इस अनुबंधित चालक के परिजनों ने रोडवेज के डिपो मैनेजर (बूंदी) पर आरोप लगाया कि वह इसे परेशान कर रहा था और 3 माह से वेतन नहीं दे रहा था।

इसके बाद सामान्य दुर्घटना होने पर बस व चालक की जमानत भी नहीं करवा रहा था। हरिजीत को परिजनों ने कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

 

सरकारी स्कूलों में नामांकन में होने वाले फर्ज़ीवाड़े को रोकने के लिए की गई पहल

 

जानकारी के अनुसार हरिजीत सिंह बूंदी रोडवेज डिपो में अनुबंध पर चालक लगा हुआ। आज सुबह उसने स्वयं को पिस्टल से घर पर गोली मार ली, जो उसके सीने में बाई तरफ लगी और आरपार निकल गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में आए, जहां लहूलुहान हालत में उन्हें हरिजीत मिला। परिजन उसे लेकर बूंदी के जिला अस्पताल ले गए, जहां से कोटा रेफर कर दिया।

 

यहां कोटा एमबीएस अस्पताल में उसे भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हरिजीत सिंह को अनुबंधित बसों का मैनेजर परेशान कर रहा था। पिछले 3 माह से वेतन भी नहीं मिल रहा था और एक सामान्य दुर्घटना के बाद बस व हरिजीत सिंह की जमानत भी नहीं करवा रहा था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हरिजीत ने पिस्टल या रिवाल्वर किस से गोली मारी है ये साफ नहीं हो पाया है। वहीं हथियार को कहां से लेकर आए इसकी जांच भी पुलिस कर रही है।