
सुल्तानपुर. राजस्थान पत्रिका के शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत सोमवार को सुल्तानपुर कस्बे में आधा दर्जन स्थानों पर नुक्कड़ नाटक नासमझों क ा मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से स्थानीय कलाकारों ने कस्बेवासियों को फेक न्यूज की अनदेखी करने व शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने अफवाहों और झूठी खबरें समाज को नुकसान और उनसे बचने के बारे में बताया। कलाकारों ने ग्रामीणों को संदेश दिया कि कुछ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पूर्व उसकी सत्यता जांच लेनी चाहिए। विवादित और अनर्गल पोस्ट आगे नहीं बढ़ाएं। कार्यक्रम का निर्देशन हंसराज गोचर ने किया। कलाकारों में मोहनलाल सुमन, सत्यनारायण, जगन्नाथ व राजेन्द्र शामिल थे। नाट्य मंचन के बाद 7 दिसम्बर को शत प्रतिशत मतदान करने का भी संकल्प दिलवाया।