6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा के सरकारी अस्पतालों के हाल बेहाल ,नहीं है आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण

शहर में अग्निशमन यंत्रों के बिना ही अस्पतालों को चलाया जा रहा है। कई अस्पतालों ने केवल छोटे आग बुझाने के यंत्र लगाकर खानापूर्ति कर रखी है।

2 min read
Google source verification
Fire extinguishers

कोटा . शहर में अग्निशमन यंत्रों के बिना ही अस्पतालों को चलाया जा रहा है। कई अस्पतालों ने केवल छोटे आग बुझाने के यंत्र लगाकर खानापूर्ति कर रखी है। सरकारी अस्पतालों में भी यही हाल हैं। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल एमबीएस, जेके लोन व रामपुरा में अग्निशमन यंत्र मात्र दिखावे के लिए हैं। सरकारी अस्पतालों ने तो अग्निशमन विभाग से एनओसी तक नहीं ले रखी। गौरतलब है कि जेके लोन चिकित्सालय में एक बार आग लग भी चुकी है।

शादी में जा रहा परिवार को ट्रक ने कुचला, पिता की दर्दनाक मौत से बेसुध हुआ बेटा, खून से सनी सड़क देख कांप उठे राहगीर
आपातकालीन खिड़की तक नहीं
एमबीएस, जेके लोन, न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल व रामपुरा जिला अस्पताल के कई वार्ड में आपातकालीन खिड़की तक नहीं है। यहां जरूरत के 10 प्रतिशत संसाधन भी नहीं हैं। कई वार्डों में तो अग्निशमन यंत्र ही नहीं लगा रखे हैं। न ही इन्हें चलाने का प्रशिक्षण कर्मचारियों को दिया गया है।

Read More: सरकार ने कहा- क्यूनोवा की खेती करो, मालामाल हो जाओगे, फसल बेची तो किसानों के हाथ आए 220 रुपए
होना यह चाहिए
अग्निशमन गाइडलाइन के मुताबिक सभी अस्पतालों में बड़ा पानी का टैंक, और इससे सभी वार्डों में सप्लाई, ताकि हादसे से तत्काल निपटा जा सके। इसके अलावा पम्प, हीट रीडर, स्मोक रीडर, मोड्यूलर फायर उपकरण, साथ ही हाइरेंट सिस्टम, राइजर, होज लाइन, होजरील, होज टेबल (छोटे अग्निशमन यंत्र ) कार्बन डाइआक्साइड सिलेण्डर आदि के पुख्ता इंतजाम होने चाहिएं।

Read More: शादी में संभल कर जाना...सड़कों पर दौड़ रही है मौत, राह चलतों को बना रही निशाना
कई नोटिस दिए, ध्यान नहीं देते
अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में अग्निशमन यंत्र नहीं होना बड़े हादसे को निमंत्रण देना है। अस्पतालों के स्टाफ ने आग बुझाने का प्रशिक्षण भी नहीं लिया है। हम कई बार इन्हें नोटिस दे चुके हैं, लेकिन सरकारी तंत्र होने से कोई ध्यान नहीं देता।