28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
आखिर क्यों वह अस्पताल से भाग सीधे चम्बल में कूद गई…
Play video

आखिर क्यों वह अस्पताल से भाग सीधे चम्बल में कूद गई…

मौत को लगा लिया गले...अस्पताल से भाग कर चम्बल में लगायी छलांग....मौत को लगा लिया गले  
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Mar 12, 2019

कोटा. एमबीएस अस्पताल में भर्ती एक युवती ने आज अस्पताल से भागकर कुन्हाड़ी इलाके से चम्बल में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया आ रहा है की युवती बीमारी से तंग थी जिसे उसके परिजनों ने इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया था। नयापुरा वृत्ताधिकारी भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया की रेहाना को इलाज के लिए परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया था जिसने अपनी बीमारी से तंग होकर अस्पताल से भागकर चम्बल नदी में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गयी।

 

Read More: कोटा में आतंक बन रहे है फिर देशी गुण्डे…खुले आम लहराते है हथियार, मकान पर बोला धावा…वीडियो में देंखे बदमाशों ने कैसे मचाया उत्पाद

 

इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी की एक युवती ने चम्बल में छलांग लगायी है जिसपर नगर निगम के गोताखोर को मौके पर बुलाया गया जिसने कड़ी मशक्कत के बाद युवती के शव को बाहर निकाला और परिजनों को इसकी सूचना दी। फिलहाल कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया है जिसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।