5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक्सी ड्राइवर मर्डर केस: लैण्डमार्क सिटी से ली थी सवारी, आखिरी बार कैथून लोकेशन से बात हुई

शाहरूख का शव गुरुवार को देवली मांझी थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव के पास पड़ा मिला।
2 min read
Google source verification
Taxi Driver Murder

ट्रैक्सी ड्राइवर मर्डर केस: लैण्डमार्क सिटी से ली थी सवारी, आखिरी बार कैथून लोकेशन से बात हुई

जगपुरा.

जगपुरा निवासी जिस टैक्सी चालक युवक का शव देवली मांजी थानाक्षेत्र में गोपालपुरा के निकट मिला उसकी गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने गुरुवार सुबह कुन्हाड़ी थाने में की थी। टैक्सी चालक शाहरुख (21) के बड़े भाई सद्दाम हुसैन ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब नौ बजे घर से अपनी टैक्सी लेकर कोटा निकला था। कोटा से दो बजे करीब किसी ग्राहक को लेकर गया था। दोपहर बाद करीब तीन बजे टैक्सी मालिक की शाहरुख से बात हुई थी तब उसने कैथून पहुंचने की बात कही थी। इस बातचीत के कुछ देर बाद ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद गुरुवार सुबह कुन्हाड़ी थाने में गुमशुदगी की शिकायत की।

लैण्डमार्क सिटी से सवारी उठाई
शाहरूख ने लैण्डमार्क सिटी से ही सवारी उठाई थी। बताया जाता है कि जब शाहरूख से टैक्सी मालिक की बातचीत हुई तो ऐसा लग रहा था जैसे वह घबराया हुआ हो। शाहरूख के एक बड़ी बहन है। शाहरूख सबसे छोटा था तथा अविवाहित था। उसकी हत्या की सूचना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। जब यह संवाददाता गुरुवार रात मौके पर पहुंचा तो कई लोग उसके घर के बाहर जमा थे।

सद्दाम ने बताया कि उनका या शाहरूख का किसी से कोई झगड़ा भी नहीं था। वे समझ नहीं पा रहे कि शाहरूख के साथ ऐसा किसने और क्यों किया। सांगोद पुलिस हर दृष्टि से इस मामले की जांच की जा रही है। कुन्हाड़ी थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह ने बताया कि युवक के लापता होने के मामले में कुन्हाड़ी पुलिस को सूचना मिली थी। कैब की लोकेशन ट्रेस की तो वह उद्योग नगर निकली। उद्योग नगर पुलिस ने कैब बरामद की।

गौरतलब है कि जगपुरा निवासी शाहरूख का शव गुरुवार को देवली मांझी थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव के पास पड़ा मिला। एफएसएल जांच में प्रथम दृष्ट्या उससे मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या करना सामने आया है। शाहरूख निजी कंपनी में लगी टैक्सी चलाता था। शव मिलने के बाद व्हाट्सएप पर फोटो अपलोड करने से उसकी शिनाख्त हुई।