5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के नाम से कांपे अपराधी, साहब करो कुछ ऐसा…!

कोटा के स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार रात हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पूरा शहर डर के साए में है, लेकिन अपराधी बेखौफ है...., इसी पीड़ा को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मिला एसपी सिटी से, कही मन की बात, न हो ऐसी वारदात दोबारा ऐसा दिलाओ भरोसा।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Anil Sharma

Feb 06, 2019

kota

पुलिस अधीक्षक सिटी को शहरवासियों की पीड़ा बताते व्यापारी।

कोटा. कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन व महासचिव अशोक माहेश्वरी के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमण्डल शहर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव से मिला और स्टेशन क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड जैसे अपराधों की पुनरावृति न हो इसके लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।
पुलिस अधीक्षक को बताया कि दोहरे हत्याकांड से आमजन, व्यापारियों एवं उद्यमियों में भय का वातावरण पैदा हो गया था। इस तरह की घटनाएं दुबारा न हो इसके लिए कोटा व्यापार महासंघ पुलिस प्रशासन के साथ सहयोगात्मक रूप अपनाने को तैयार है। महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभान सिंह, उपाध्यक्ष काका हरविन्द्र ंिसंह एवं कोषाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन टास्क फोर्स का गठन करे। जो कोई भी अपराध या घटना होने पर तुरन्त प्रभाव से शहर में नाकाबंदी कर दे। व्यापार उद्योग सलाहाकार बोर्ड के निदेशक राममंत्री, छावनी चौराहा दुकानदार संघ के अध्यक्ष यश मालवीया ने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में एवं घरों में रखने वाले कर्मचारियों की आई.डी. एवं बायोडाटा का सत्यापन कर रिकार्ड में रखें।
शहर पुलिस अधीक्षक ने सलाह दी कि व्यापार महासंघ सभी बाजारों, प्रतिष्ठानों एवं घरों पर जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं है वहां लगाने की मुहिम चलाएं। गृहणियों को घर के दरवाजे बंद रखने एवं कीमती सामानों को बैंक लॉकर में रखने की सलाह दे। सीसी टीवी कैमरों को अपने मोबाइलों से कनेक्ट रखें। बाजारों में सीपीओ लगवाएं। जल्द पुलिस प्रशासन व्यापार महासंघ के साथ मिलकर सेमिनार का आयोजन करेगा, जिसमें शहर के आमजन के सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा की जाएगी। प्रतिनिधिमण्डल में करीब 48 संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
संत ने परिजनों से व्यक्त की संवेदना
अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के संत रामदयाल महाराज मंगलवार को चांदमल विजय के आवास पर गए और संवेदना व्यक्त की। परिजनों को सांत्वना देते हुए धैर्य रखने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्दयता के भाव हावी होने पर ही कोई इस तरह का घिनौना कृत्य करता है। इस अवसर पर महापौर महेश विजय, स्टेशन क्षेत्र के अध्यक्ष प्रेमकुमार व अन्य लोग उपस्थित रहे।