
बदमाशों ने पिकअप चालक का अपहरण कर बंदूक के जोर पर 90 हजार लूटे
कोटा. शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक पिकअप चालक का अपहरण कर बंदूक के जोर पर धमकाते हुए 90 हजार रुपए लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की है। पुलिस ने बताया कि पिकअप चालक वीरेंद्र यादव ने रिपोर्ट दी है कि वह गुरुवार रात मध्यप्रदेश में सामान को खाली कर झालावाड़ रोड से जयपुर जा रहा था। देर रात मंडाना टोल प्लाजा पार किया। चाय पीने के लिए हाईवे किनारे पिकअप खड़ी की। इस दौरान कार आई और उसे पिकअप के आगे खड़ी कर दिया। इसके बाद बिना नम्बर की दो मोटरसाइकिलों पर सवार युवक आए। युवकों की संदिग्ध गतिविधियां देखकर पिकअप चालक गाड़ी स्टार्ट कर जाने के लिए कार को आगे से हटाने के लिए कहा तो कार सवार एक युवक गुस्सा हो गया। बाद में पिकअप के आगे से कार हटा ली। जैसे ही पिकअप चलाई, वह पीछे-पीछे चलने लगे। केबल नगर पुलिया के पास पिकअप रुकवा ली और चालक का अपहरण कर करीब दो किमी दूर ले गए और बंदूक के जोर पर 90 हजार रुपए लूट लिए। आरोपी उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए। अनंतपुरा थानाधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रहे हैं।
Published on:
26 Feb 2021 10:04 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
