4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटे मैदान में हुआ म्यूजिकल नाइट शो , भीड़ अनकंट्रोल, लगा जाम… पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां…

कोटा के स्टेशन मुख्य मार्ग पर वाहनों की भरमार व भीड़ के कारण ढाई घंटे तक जाम
2 min read
Google source verification
Musical night show in kota

रंगारंग कार्यक्रम

कोटा. खेड़ली फाटक इलाके में बुधवार रात एक रंगारंग कार्यक्रम में शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को दो बार हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। वहीं स्टेशन मुख्य मार्ग पर वाहनों की भरमार व भीड़ के कारण शाम को करीब ढाई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम में व्यवस्था से कई गुना लोगों को आमंत्रित किया गया। ऐसे में गार्डन की क्षमता से करीब चार से पांच गुना लोग आ गए। इससे कार्यक्रम में अव्यवस्था फैल गई। जानकारी लगने पर यातायात पुलिस समेत आस-पास के थानों की पुलिस व एएसपी सिटी राजेश मील मौके पर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे को शांत करने के लिए पुलिस को दो बार हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेडऩा पड़ा। बल प्रयोग से करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आई।

कोटा का यह कॉलेज बनेगा किला.., चुनावी रण में उतरे दिग्गजों के भाग्य का यहां खुलेगा पिटारा....

पुलिस ने की मशक्कत
पुलिस ने बताया कि भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। ऐसे में एक जने के पैर में फे्रक्चर हो गया तो दादाबाड़ी निवासी आशीष कनवासिया के गाल पर चोट लगने से टांके आए हैं। पुलिस ने रात 9 बजे बाद तो लोगों को वहां से हटाना शुरू कर दिया। लोग अंदर जाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

चोरों की शातिर गैंग : वारदात के बाद पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए बन जाते थे बेहरूपिया...


रद्द करनी पड़ी यात्रा
कार्यक्रम शाम करीब 6 बजे से शुरू होना था, लेकिन रात 8 बजे बाद शुरू हो सका। लोगों के सड़कों पर वाहन लगाने से 2.30 घंटे तक जाम के हालात बने रहे। जाम के चलते तलवंडी निवासी सुरेन्द्र कलवार, मोहनसिंह, अरविन्द गौतम, अब्दुल वहीद और सुनील सैनी समेत कई लोगों की ट्रेन छूट गई। सुरेन्द्र कलवार ने बताया कि पत्नी व बहू को मुम्बई जाना था। इसके लिए बड़ी मुश्किल से सम्पर्क क्रांति में चंडीगढ़ से रिजर्वेशन करवाया था। घर से डेढ़ घंटे पहले रवाना हुए, लेकिन जाम में फंस गए। गए। दो घंटे बाद जब स्टेशन पहुंचे तो ट्रेन निकल चुकी थी।

मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में लगी आग, कई वन्यजीव आए चपेट में....

जाम हटाने पहुंची टीम
कार्यक्रम में क्षमता से अधिक लोग पहुंच गए। ऐसे में बिगड़ती व्यवस्था को संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। जाम हटाने के लिए यातायात पुलिस उप अधीक्षक समेत पूरी टीम मौके पर पहुंची।
राजेश मील, एएसपी, कोटा शहर